Board Exam Stress Management Tips: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थी हर दिन अथक मेहनत कर रहे हैं। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं अगले सप्ताह तो कुछ में इसी माह के अंत में शुरू होने जा रही है। इसलिए, छात्र-छात्राओं में तनाव बढ़ने लगा है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों का सुझाव है कि यदि ग्रुप स्टडी यानी सामूहिक पढ़ाई का सहारा लिया जाएगा तो अच्छे अंक आने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
इसके अलावा समय प्रबंधन के हिसाब से टॉपिक का बंटवारा किया जाएगा तो मुश्किल सवाल भी आसान लगने लगेंगे। ये टिप्स मंडलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी रीना तोमर ने विद्यार्थियों से साझा की। उन्होंने कहा कि इस वक्त रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान के शिक्षकों को भी अतिरिक्त क्लास लेने की आवश्यकता है, जिससे विद्यार्थियों के असमंजस को समय रहते दूर किया जा सके।
यह भी पढ़ें:
Board Exam 2023 Tips: पढ़ते समय आने लगती है नींद,नहीं लगता मन तो अपनाएं एक्सपर्ट के ये खास मंत्र