Kerala Board 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Kerala Board 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च में होंगी
Kerala Board Exam 2023: केरल परीक्षा भवन की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट sslcexam.kerala.gov.in पर केरल एसएसएलसी 2023 टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, केरल में प्लस वन कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा नौ मार्च, 2023 से शुरू होगी और 29 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। वहीं, उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE), केरल ने प्लस टू यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। डीएचएसई केरल के शेड्यूल के मुताबिक, हायर सेकेंडरी और वोकेशनल हायर सेकेंडरी एग्जाम (VHSE) की परीक्षाएं 10 मार्च, 2023 से आयोजित की जाएंगी और 30 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी।