सीबीएसई की ओर से नेट का आयोजन 100 विषयों में कराया जाएगा। 2014 में यह 79 विषयों में, 2015 में 84 विषयों में हुआ था। 2016 से विषयों की संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई। इसमें ताजा विषय योगा का जुड़ा था। परीक्षा का शुल्क बढ़ा दिया गया है। इस बार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 1000 रुपये, ओबीसी को 500 रुपये और एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर को 250 रुपये शुल्क देना होगा। पहले सामान्य का शुल्क 600, ओबीसी का 300 और एससी, एसटी का 150 रुपये था।