दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने इस साल होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार UG, PG, MPhil और Ph.D के लिए प्रवेश परीक्षाएं 30 जून 2019 से लेकर 6 जुलाई 2019 तक आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि कि इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) DU की प्रवेश परीक्षाएं करवा रही है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 20 जून 2019 को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट 25 जून 2019 और तीसरी कट-ऑफ लिस्ट 29 जून 2019 को जारी कर दी जाएगी। सबसे मुख्य बता यह है कि अभी तक 2.38 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यूजी कोर्सेज के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 मई 2019 को शुरू की गई थी और नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 जून 2019 है।