Admission: हर पैरेंट चाहते हैं कि उनका बच्चा एक बेहतरीन स्कूल में पढ़ाई करे। इस प्रक्रिया में कई बार वे जल्दबाजी में ऐसे फैसले ले लेते हैं जो भविष्य में नुकसान दे सकते हैं। खासतौर पर जो पैरेंट्स पहली बार अपने बच्चों के लिए स्कूल में एडमिशन लेने जा रहे हैं, उनके लिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि वे कुछ खास बातों का ध्यान रखें। स्कूल में एडमिशन लेते समय पैरेंट्स अक्सर प्रचार या दूसरे बच्चों के प्रभावित करने वाले कारकों के कारण जल्दी निर्णय ले लेते हैं।
लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए यह निर्णय बहुत अहम होता है, इसलिए हर पहलु पर विचार कर ही फैसला लें। हम आपको कुछ अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने बच्चे के लिए सही स्कूल का चुनाव कर सकते हैं।