Dangerous Creatures: दुनिया में कुछ जीव इतने खतरनाक होते हैं कि उनका छू जाना भी इंसानी जिदगी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है। ये छोटे-से दिखने वाले जीव अपने जहर या हमले से पल भर में जानलेवा साबित हो सकते हैं। इस लिस्ट में जानिए ऐसे ही कुछ खतरनाक जीवों के बारे में, जिनसे दूर रहना ही समझदारी है।
विज्ञापन
2 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
मच्छर (Mosquito)
मच्छर देखने में छोटा होता है, लेकिन यह सालाना लाखों लोगों की जान लेता है। मलेरिया, डेंगू, ज़ीका और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के वाहक के रूप में मच्छर को सबसे घातक जीव माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
बॉक्स जेलीफिश (Box Jellyfish)
यह जेलीफिश समुद्र में पाई जाती है और इसके स्पर्श से ही इंसान की जान जा सकती है। इसका जहर हृदय गति को प्रभावित करता है और कुछ ही मिनटों में मौत हो सकती है।
4 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
सॉल्टवॉटर क्रोकोडाइल (Saltwater Crocodile)
दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ, सॉल्टवॉटर क्रोकोडाइल, बेहद ताकतवर होता है। यह पानी और जमीन दोनों जगह शिकार करता है और अचानक हमला करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
5 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
ब्लैक मांबा (Black Mamba)
अफ्रीका का यह सांप न केवल बेहद जहरीला है बल्कि इसकी रफ्तार भी जानलेवा है। इसके काटने पर अगर समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
अफ्रीकन केप भैंसा (African Cape Buffalo)
इस भैंसे को "ब्लैक डेथ" भी कहा जाता है। यह बहुत ही आक्रामक होता है और बिना चेतावनी हमला कर सकता है, जिससे कई बार जानलेवा परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
प्वॉइजन डार्ट फ्रॉग (Poison Dart Frog)
दिखने में यह मेंढक बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन इसकी त्वचा में जहर होता है जो कई इंसानों की जान ले सकता है। यह ज़हर पहले जंगलों में तीरों पर लगाया जाता था।
8 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
हिप्पोपोटामस (Hippopotamus)
हिप्पो भले ही मोटा-ताजा और शांत जानवर लगे, लेकिन यह बेहद आक्रामक और क्षेत्रीय होता है। अफ्रीका में हर साल कई लोगों की जान इस जानवर से बचते-बचते चली जाती है।
9 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
कोन स्नेल (Cone Snail)
समुद्र में पाया जाने वाला कोन स्नेल अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका जहर इतना खतरनाक है कि एक बूंद से ही इंसान की मौत हो सकती है।