देश के कई शैक्षणिक संस्थानों में स्नातक (Graduation), परास्नातक (PG - Post Graduation) के ज्यादातर कोर्सेज में अब इंटर्नशिप करना अनिवार्य हो गया है। इस कारण निजी कंपनियों के साथ-साथ ज्यादातर सरकारी विभागों में भी युवाओं को इंटर्नशिप के अनेक अवसर दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर इंटर्नशिप्स के लिए छात्रों को अच्छी खासी स्टाइपेंड (इंटर्नशिप के लिए छात्र को कंपनी द्वारा दी जाने वाली राशि) भी दी जाती है।