फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Flood Photos: मुसीबत में दिल्लीवासी, कई इलाकों में घुसा पानी, सड़कें बंद; दिल्ली की इन तस्वीरों ने डराया

Thu, 13 Jul 2023 01:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली की सड़कों पर पानी - फोटो : सोशल मीडिया
Delhi Flood Photos: हिमाचल में हो रही बरसात के बाद आए पानी ने राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर को खतरे के निशान के पार कर दिया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह तक यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया। जिसकी वजह से दिल्ली के आईटीओ तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी घुसने के बाद कई निचले इलाकें डूब गए हैं तो वहीं सड़कों पर पानी भर गया है। यहां देखें दिल्ली में आई बाढ़ की रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली की सड़कें डूबी - फोटो : सोशल मीडिया
 राजघाट से कश्मीरी गेट जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है। ये सड़क लाल किले के पीछे से होकर निकलती है।
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यमुना का  जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मयूर विहार के पास यमुना खादर निवासी सुरक्षित स्थान पहुंच रहे है। इस इलाके में बाढ़ से निकलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। फ्लाईओवर में बांस की बल्ली टिकाकर रास्ता बनाया गया है। वही  छोटे बच्चों को  इस तरह से  निकाला गया। 

4 of 8
दिल्ली में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
यमुना में बाढ़ के बाद जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित इलाके से लोग अपने सामान के साथ सुरक्षित जगह पर पहुंच रहे। 
विज्ञापन

5 of 8
यमुना नदी - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। युधिष्ठिर सेतु पर भी बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
सड़कों पर पानी - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रिंग रोड पर पानी भर गया है। यात्री पुल के ऊपर से देख रहे हैं। पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा। बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
पानी में डूबी कार - फोटो : एएनआई
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़ आ गई है। जहां एक कार पानी में डूबी हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
रिक्शा लेकर जाता चालक - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के रिंग रोड पर पानी भर गया है। जिसके बाद एक रिक्शा चालक पानी में रिक्शा चलाकर ले जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें