फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गांव छटनपुरा के पास रविवार रात टेसू-झांझी विवाह के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सोमवार तड़के आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कार सवार गुलफाम (35) की भी मौत हो गई। शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं और युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार रौंदती हुई चली गई थी।
जिस आंगन में दो दिन पहले तक बेटियों की हंसी गूंज रही थी, वहां सोमवार को मातम पसरा था। कफन में लिपटीं तीन मासूम बेटियों के सामने बैठे पिता शिशुपाल दहाड़ मारकर रो रहे थे। लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे लेकिन पिता के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। उनकी हालत देख गांव के लोगों का कलेजा भी फट पड़ा और वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।
शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात हुए भीषण हादसे में शिशुपाल की तीन बेटियों आकांक्षा (16), अंजलि (14), गुन्नू (8) और उनके भाई ब्रजेश की बेटी दीपिका उर्फ बबली (18) की मौत हो गई थी। पिता शिशुपाल ने फूट-फूटकर रोते हुए बताया कि बड़ी बेटी आकांक्षा 11वीं में पढ़ती थी और पुलिस अफसर बनना चाहती थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
हादसे में घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंजलि नौवीं कक्षा में थी और वह इंजीनियर बनने का सपना देख रही थी। छोटी गुन्नू और भतीजी बबली भी पढ़ने में बहुत होनहार थीं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिन हाथों से इनकी शादियां तय करनी थीं, डोली उठानी थी... उन्हीं हाथों से इन्हें दफनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 14
हादसे में घायल हुए चंद्रवीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया, फिर दफनाई गईं बेटियां
ग्रामीणों ने बताया कि सदमे से सुन्न हो चुके परिवार और गांव के किसी भी व्यक्ति में इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि वे उन मासूमों के लिए अपने हाथों से कब्र खोद सकें। अंत में प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी बुलानी पड़ी और पिता के खेत में ही गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद चारों बहनों को एक साथ दफनाया गया।
4 of 14
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उजड़ गया आंगन, बिलख रहे मां और छोटे भाई
तीन बेटियों की अर्थी उठने के बाद से मां राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपनी लाड़लियों के कपड़ों और किताबों को गले लगाकर बेहोश हो रही हैं। घर के एक कोने में बैठे 11 साल के कमल और 5 साल के मासूम बाबू अपनी मां से लिपटकर बस यही पूछ रहे हैं, मां, हमारी बहनें कब लौटेंगी? मासूमों के इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
5 of 14
फिरोजाबाद हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुआ था हादसा
शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं और युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार रौंदती हुई चली गई थी। हादसे में चार बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने भागती कार को ट्रैक्टर लगाकर पकड़ लिया था। हादसे में घायल कार सवार गुलफाम (35) निवासी वजीदपुर, अशोक विहार (दिल्ली) ने भी सोमवार को आगरा में दम तोड़ दिया।
छटनपुरा पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, परिवारों को बंधाया ढांढस
शिकोहाबाद के गांव छटनपुरा में सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी पहुंचे। उन्होंने डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे से वार्ता की तथा उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
7 of 14
हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव दोपहर 3 बजे करीब पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांव छटनपुरा पहुंचे थे। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कुछ ही समय बाद दोपहर 3:30 बजे करीब डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे गांव में पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी मदद के लिए मुआवजा दिलाए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया गया है।
8 of 14
फिरोजाबाद हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के साथ शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव और रामसेवक यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
9 of 14
ग्रामीणों से बात करते आला अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर शाम तक नहीं दी गई पुलिस को तहरीर
गांव छटनपुरा की इस हृदय विदारक घटना में अभी तक किसी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सदर चंचल त्यागी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
10 of 14
फिरोजाबाद हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छटनपुरा हादसे में एक और मौत के साथ मृतकों की संख्या हुई छह
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गांव छटनपुरा के पास रविवार रात टेसू-झांझी विवाह के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सोमवार तड़के आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कार सवार गुलफाम (35) की भी मौत हो गई। उधर, सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद हादसे का शिकार हुए पांच लोगों के शव जैसे ही गांव छटनपुरा पहुंचे, कोहराम मच गया। गांव में चूल्हे तक नहीं जले।
11 of 14
गुलफाम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब एक साथ पांच अर्थियां निकलीं तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।किसान शिशुपाल सिंह के खेतों में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सुबह करीब 10 बजे आकांक्षा (16), अंजलि (14), उनकी छोटी बहन गुन्नू (8) और चचेरी बहन दीपिका उर्फ बबली (18) के शवों को दफनाया गया जबकि हरीश (25) के शव को मुखाग्नि दी गई। इस हादसे में अब तक छह की मृत्यु हो चुकी है। घायल उपचाराधीन हैं।
12 of 14
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छटनपुरा के जिन पांच लोगों की मृत्यु हुई है, उनके शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।- अनुज चौधरी, एएसपी देहात, फिरोजाबाद
13 of 14
हादसे में घायल महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में इनकी जान गई
1. अंजलि (14) पुत्री शिशुपाल निवासी छटनपुरा, नसीरपुर
2. आकांक्षा (16) पुत्री शिशुपाल निवासी छटनपुरा, नसीरपुर
3. गुन्नू (8) पुत्री शिशुपाल निवासी छटनपुरा, नसीरपुर
4. बबली (18) पुत्री ब्रजेश निवासी छटनपुरा, नसीरपुर
5. हरीश (25) पुत्र गंभीर निवासी छटनपुरा, नसीरपुर
6. गुलफाम (35) पुत्र शब्बीर उर्फ शागीर निवासी वजिदपुर, अशोक विहार, दिल्ली
ये हैं घायल
उमाशंकर (42), चंद्रवीर (50), चंद्रपाल (52), आशीष (60), सौरभ (22), अभिलेश (22), संगीता (22), सुरेश देवी (50), सपना (12) व मोहिनी (3)। ये सभी छटनपुरा और नसीरपुर के रहने वाले हैं। वहीं, कार सवार घायलों में इरफान, जगदीश व आशीष उर्फ जीतू शामिल हैं। ये लोग वजीदपुर, थाना अशोक विहार, दिल्ली के रहने वाले हैं।