फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: जेल जाने से डर रहा था सुशील कुमार, काला जठेड़ी गैंग का है खौफ, पुलिस से लगाता रहा गुहार

Thu, 03 Jun 2021 12:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुशील को डर है कि जेल में काला जठेड़ी के गुर्गे उसे निशाना बना सकते हैं। ऐसे में वह चाहता था कि गैंग से समझौता होने के बाद ही वह जेल जाता।
विज्ञापन
1 of 6
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का अब नया ठिकाना मंडोली जेल नंबर 15 हो गया है। अदालत की तरफ से सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और देर रात उसको लेकर मंडोली जेल पहुंची। वहीं, दो बार का ओलंपियन और दर्जनों अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाला पहलवान सुशील कुमार को जेल जाने से डर रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गुहार लगा रहा था कि उसकी रिमांड को कुछ और दिन बढ़वा लिया जाए। दरअसल, सुशील को डर है कि जेल में काला जठेड़ी के गुर्गे उसे निशाना बना सकते हैं। ऐसे में वह चाहता था कि गैंग से समझौता होने के बाद ही वह जेल जाता। सूत्रों का कहना है कि पुलिस सुशील की और रिमांड लेने की बात से इंकार कर रही थी, लेकिन बुधवार को चार दिन की अतिरिक्त रिमांड पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने सुशील की तीन दिन की और रिमांड मांगी। लेकिन कोर्ट ने पुलिस की दलील को नहीं सुना और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

2 of 6
सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह दावा किया गया कि वारदात वाले दिन पहने सुशील कुमार के कपड़ों को बरामद कर लिया गया, लेकिन शाम को सभी अधिकारी इस बात से मुकर गए। पुलिस अधिकारी सुशील से अभी उसके घर पर लगा डीवीआर, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद नहीं कर सकी है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
इन सभी आधार पर पुलिस ने सुशील की तीन दिन की और रिमांड मांगी थी। इससे पूर्व दस दिन की रिमांड के दौरान सुशील भी मंझे हुए अपराधी की तरह पुलिस को चकमा देता रहा। दूसरी ओर जांच के दौरान पुलिस को इस बात का भी पता चला कि फरारी के दौरान सुशील कुमार टेलिग्राफ एप का इस्तेमाल कर रहा था। 
 

4 of 6
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई थी। सूत्रों का कहना है कि फरारी के दौरान सुशील ने काला जठेड़ी को मनाने के हरसंभव प्रयास किए थे। लेकिन उससे बात नहीं बन पाई। दरअसल सागर के साथ जिस सोनू की सुशील व उसके साथियों ने पिटाई लगाई थी, वह जठेड़ी का करीबी रिश्तेदार है। इसकी वजह से जठेड़ी ने सुशील को देख लेने की धमकी दी हुई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
अब सुशील को लगता है कि यदि वह बिना जठेड़ी से समझौता करवाए जेल गया तो उस पर जेल में भी हमला हो सकता है। ऐसे में सुशील ने पुलिस अधिकारियों से रिमांड बढ़वाने की गुहार लगवाई थी। वहीं पुलिस अधिकारी इन सबसे पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि और सबूत जुटाने के लिए उसकी रिमांड मांगी गई थी। दूसरी ओर सुशील के करीबियों ने मांग की है कि रिमांड पूरी होने के बाद सुशील को जेल अलग सेल में रखा जाए और उसको जेल में भी सुरक्षा दी जाए। सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन ने भी इसकी तैयारी की हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें