श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। महरौली के जंगलों में मिली श्रद्धा की हड्डियों के डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गए हैं। रोहिणी स्थित एफएसएल से दिल्ली पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें हड्डियों, बालों और खून के डीएनए का मिलान हो गया है। उसके छतरपुर स्थित फ्लैट की टाइल लेकर पुलिस एसएसएल गई थी। टाइल से खून के धब्बे मिले थे। मामले में अभी पॉलीग्राफ टेस्ट का विश्लेषण किया जा रहा है अगर पॉलीग्राफ़ टेस्ट ठीक-ठाक रहा तो आगे नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। कोर्ट ने शनिवार को आरोपी आफताब को 13 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।