फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: आफताब के फ्लैट पर आने वाली लड़की का चला पता, पेशे से है साइकॉलोजिस्ट, पुलिस ने की पूछताछ

Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
श्रद्धा हत्याकांड में शनिवार को पुलिस के हाथ दो अहम सबूत हाथ लगे। एक तो ये कि महरौली के जंगल में जो हड्डियां मिली थीं वो श्रद्धा की हैं और दूसरा उस लड़की के बारे में पता चल गया है, जो श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के छत्तरपुर स्थित फ्लैट में आई थी। पुलिस ने इस लड़की से पूछताछ की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों डेटिंग एप बम्बल के जरिए एक दूसरे से मिले थे। जब ये आफताब के फ्लैट में आई थी तब भी श्रद्धा के शव के टुकड़े उस फ्रीज में पड़े हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़की पेशे से एक साइकॉलोजिस्ट है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा वालकर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं शनिवार को चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सुबह करीब 10 बजे आफताब को लेकर पुलिस आंबेडकर अस्पताल पहुंची। यहां उसका मेडिकल करवाया गया। बाद में दोपहर करीब 2:30 बजे दोबारा पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उसकी अदालत में पेशी करवाई गई। अदालत ने उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के पॉलिग्राफ टेस्ट करवाने के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि टेस्ट का एक चरण पूरा हो चुका है। अब पुलिस आफताब से उन सवालों के जवाबों मांगेगी जिनका उसने सही से जवाब नहीं दिया है। पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है।

4 of 5
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब
आफताब को तिहाड़ जेल संख्या चार में रखा गया है। उस पर 24 घंटे निगरानी की जाएगी। शनिवार शाम 6:10 बजे आफताब जेल नंबर चार पहुंचा। कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे सेल में भेज दिया गया। सेल के पास जेलकर्मी को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे निगरानी रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके अलावा सेल पर निगरानी रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आफताब की हर गतिविधि से आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आरोपी को जेल नियम के अनुसार खाना और अन्य चीजें मुहैया करवाई जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि जेल में आने के बाद आफताब काफी शांत था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें