फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंजिंग रूम में कत्ल: मां ने समझा था सिर्फ डराता है, कहा-नहीं जानती थी कि बेटी को मार डालेगा; शबनम की दिल बात

Mon, 16 Nov 2026 02:46 PM IST
Sharukh Khan प्रवीण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सुदामापुरी में 19 वर्षीय शबनम की हत्या बहन के देवर ने की। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसकी बहन के देवर सूरज ने दुकान के ट्रायल रूम में शबनम की हत्या की थी। 
विज्ञापन
1 of 12
Shabnam Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जिस बेटी को मां ने यह कहकर समझाया था कि सूरज सिर्फ डराने के लिए शादी का दबाव बना रहा है, वही बेटी कुछ ही समय बाद इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गई। 19 साल की शबनम के सपने अभी उम्र की दहलीज पर ही थे। वह अपने पैरों पर खड़े होने के लिए दुकान में नौकरी करती थी, परिवार की मुश्किलों में हाथ बंटाती थी और जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थी। लेकिन आरोप है कि शादी से इन्कार करना उसे भारी पड़ गया।

दिल्ली के मोती नगर की एक कपड़ों की दुकान का ट्रायल रूम अब एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे भयावह मंजर बन चुका है। यहीं 14 नवंबर को 19 वर्षीय शबनम का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर चाकू से वार के निशान थे और पास में खून से सना चाकू पड़ा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
शबनम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस दुकान में वह रोजी-रोटी कमाने जाती थी, उसी दुकान के एक छोटे से कमरे में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। पुलिस ने इस मामले में 29 वर्षीय सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि सूरज शबनम पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर उसने शबनम और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

3 of 12
शबनम की मां संगीता देवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

मां से कही थी दिल की बात, लेकिन किसे पता था कि वह आखिरी चेतावनी होगी

शबनम की मां संगीता देवी के लिए अब वह शुक्रवार जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया है। उन्होंने बताया कि वारदात से एक दिन पहले शबनम ने उनसे अपने डर और परेशानी का जिक्र किया था। उसने बताया था कि सूरज उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। 

 

4 of 12
पड़ोसी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वह शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन सूरज उसकी ना सुनने को तैयार नहीं था। एक मां ने बेटी को समझाया कि शायद वह केवल डराने के लिए ऐसा कह रहा होगा। लेकिन संगीता देवी को क्या मालूम था कि वह सच में उसे मार देगा। जिस डर को उन्होंने मामूली समझकर टाल दिया। मांग संगीता देवी ने पीएम, दिल्ली की सीएम और यूपी के सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है।
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी सूरज - फोटो : वीडियो ग्रैब

शादी से इन्कार करने पर आरोपी ने शबनम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सुदामापुरी में 19 वर्षीय शबनम की हत्या में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसकी बहन के देवर सूरज ने उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि इसी रंजिश में सूरज ने दुकान के ट्रायल रूम में शबनम की हत्या की। 

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कथित तौर पर शबनम को थप्पड़ मारते और बाल पकड़कर ट्रायल रूम की ओर घसीटते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने रविवार शाम उसे पटेल नगर से गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका और घटनाक्रम को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 12
शबनम को घसीटता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
शबनम के परिवार में माता-पिता, तीन भाई और तीन बहनें हैं। वहीं, आरोपी सूरज के परिवार में माता-पिता और चार भाई हैं। शबनम की दो बड़ी बहनों काजल और पूनम की शादी सूरज के भाइयों से हुई है। मां संगीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को शबनम ने उन्हें बताया था कि सूरज उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

7 of 12
शबनम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने धमकी दी थी कि शादी नहीं करने पर वह उसे या उसके भाई को मार देगा। दरअसल, सूरज के परिवार की ओर से बड़ी बेटियों के साथ की गई मारपीट के कारण शबनम और उसका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। मां ने बेटी को समझाया था कि सूरज केवल डराने के लिए ऐसा कह रहा होगा। उन्हें भरोसा नहीं था कि परिवार से जुड़ा कोई व्यक्ति सच में उनकी बेटी की जान ले लेगा।

8 of 12
शबनम की भाभी चांदनी - फोटो : वीडियो ग्रैब

बहनों से मारपीट के बाद दबाव में वापस लिया केस

शबनम के भाई अर्जुन ने बताया कि पिछले साल सूरज ने उनकी बहन की बुरी तरह पिटाई की थी। उसकी एक आंख काली पड़ गई थी और चेहरे से खून निकल रहा था। परिवार ने मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद सूरज के परिवार वालों ने उनकी दोनों बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुराल में परेशान बहनों के कहने पर परिवार ने करीब पांच महीने पहले शिकायत वापस ले ली।

 

9 of 12
शबनम की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

दुकान में बिखरा था सामान, ट्रायल रूम से बह रहा था खून

सामने की दुकान चलाने वाले आशू ने बताया कि दुकान मालिक को लगा था कि शबनम कहीं चली गई है। बाद में पता चला कि वह दुकान से बाहर नहीं निकली थी। कुछ लड़के अंदर जाने से घबरा रहे थे। इसके बाद वह वीडियो बनाते हुए दुकान के अंदर गए। वहां सामान बिखरा हुआ था। शबनम की चप्पल और कुछ दूरी पर उसकी चुन्नी पड़ी थी। ट्रायल रूम के पास खून बहता दिखाई दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक व्यक्ति के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में सूरज शबनम को थप्पड़ मारते और बाल पकड़कर ट्रायल रूम की ओर घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ट्रायल रूम में वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

 

10 of 12
शबनम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

बहनों को भी अपने साथ ले गया था आरोपी का परिवार

अर्जुन के मुताबिक, सूरज के परिवार वाले शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बस्ती से सामान लेकर चले गए थे। शाम सात बजे शबनम की हत्या हुई और परिवार को इसकी जानकारी 7:30 बजे मिली। आरोपी के परिवार वाले काजल और पूनम को भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने दिल्ली के बाहर आरोपी के पिता और भाइयों के साथ दोनों बहनों को भी पकड़ा। बहनों ने बताया कि उन्हें वारदात की जानकारी नहीं थी। उन्हें यह कहकर साथ ले जाया गया था कि किसी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
 

11 of 12
शबनम की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

मां करती हैं नौकरी, भाई चलाते हैं रिक्शा

शबनम का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। उसकी मां मोती नगर की एक कोठी में नौकरानी का काम करती हैं, जबकि भाई रिक्शा चलाते हैं। शबनम भी एक दुकान पर 13 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर काम करती थी। वारदात के समय उसके पिता गांव में थे। बेटी की हत्या की खबर मिलने पर वह शबनम की मौसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली लौटे। मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय और मदद की गुहार लगाई है।

 
विज्ञापन

12 of 12
शबनम की मौसी - फोटो : वीडियो ग्रैब

दुकान में काम करती थी युवती

मोती नगर में कपड़ों की दुकान के ट्रायल रूम में 19 वर्षीय युवती शबनम की चाकू से हत्या कर दी गई। वह दुकान में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को 6/18, मोती नगर स्थित वस्त्र महल दुकान के ट्रायल रूम में उसका शव मिला था। उसके गले पर चाकू से वार के निशान थे। शव के पास खून से सना चाकू भी मिला था। शुरुआती जांच में सुदामापुरी निवासी सूरज (29) पर हत्या का शक जताया गया था। उसे पटेल नगर से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें