फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू शर्मा हत्याकांड: दूसरे दिन भी एक आरोपी के घर हुई तोड़फोड़, अब क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच

Sun, 14 Feb 2021 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिंकू के हत्यारोपी के घर तोड़फोड़ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा हत्या के मामले में शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन उत्तेजित लोगों ने पुलिस बल की मुस्तैदी में एक आरोपी नसरुद्दीन के घर पर तोड़फोड़ की। हमलावर आरोपी के घर का दरवाजा और खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गए और घर के कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। हालांकि बाद में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाया। वहीं हत्या की वजह को लेकर लग रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। अब क्राइम ब्रांच हत्या की असली वजह का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
रिंकू शर्मा के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मौका मुआयना किया जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य को जुटाए। क्राइम ब्रांच घटना की नए सिरे से जांच करेगी। इसके लिए टीम स्थानीय मंगोलपुरी थाने पहुंची और अभी तक की जांच का ब्यौरा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
rinku sharma - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में की गई कार्रवाई का विश्लेषण करते हुए दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप की जांच की जाएगी। इसके अलावा इस मामले के चश्मदीदों, पीड़ित और आरोपी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे घटना की पूरी तरह से जांच की जा सके। 

4 of 5
रिंकू के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
उधर शनिवार को भी सुबह से ही रिंकू शर्मा के घर पर लोगों का आने का सिलसिला जारी रहा। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान को तैनात किया गया है। दिनभर रिंकू शर्मा के घर आने जाने वाले लोग नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिंकू के हत्यारोपी के घर तोड़फोड़ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एक संगठन के लोगों ने आरोपी के घर की तोड़फोड़
रिंकू शर्मा के परिवार वालों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को भी कई संगठन के लोग रिंकू शर्मा के घर पर पहुंचे और उसके परिवार वालों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शनिवार दोपहर एक महिला के नेतृत्व में एक संगठन के लोग नारेबाजी करते हुए रिंकू शर्मा के घर पहुंचे। वहां कुछ देर रहने के बाद सभी उसी गली में स्थित एक आरोपी नसरूद्दीन के घर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए खिड़की दरवाजे को तोड़ने लगे। ईंट और पैर से मारकर दरवाजे को तोड़कर हमलावर कमरे में घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। हंगामा और तोड़फोड़ होते देख पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और आक्रोषित लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें