लाल किले में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें
- फोटो : एएनआई
कैमरों से लेकर सभी तरह के उपकरण को तोड़ा गया। लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने न केवल झंडा फहराया, बल्कि मंच पर काबिज हुए, नारा भी लगाया। लाल किले में प्रवेश के दौरान किले और प्रवेश स्थल के बीच में एक खाईनुमा जगह है। हजारों की संख्या में जब प्रदर्शनकारी जब यहां पहुंचे तो पुलिसवालोें को अपनी जान बचाने के लिए उस खाईनुमा जगह में कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।