जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
हल्के धमाके से उठे बड़े सवाल
इस्रायली दूतावास के नजदीक हुआ बम धमाका बेशक कम तीव्रता का रहा हो और उससे किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस धमाके ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। हाई सिक्योरिटी जोन का यह दूतावास आतंकी हमले के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। फिर, धमाके के वक्त वहां से बमुश्किल दो किमी दूर विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। इसमें राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत देश की दूसरी वीवीआईपी शख्सियतें मौजूद थीं। सुरक्षा एजेसियों की हाई अलर्ट के बावजूद हुए धमाके को बड़ी सुरक्षा माना जा रहा है। खासतौर से इसलिए भी कि तीन दिन पहले गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान भी आईटीओ से लाल किला के बीच अराजकता फैली थी।