फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली इस्राइली दूतावास: बम धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को आया था कॉल, लेकिन...

Sat, 30 Jan 2021 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
israel embassy blast - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी लुटियन जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इस्रायली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया। गणतंत्र दिवस के कारण घोषित हाई अलर्ट के बीच शाम 5.05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इस्रायली विदेश मंत्रालय ने हमले को संदिग्ध हमला बताया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को आया कॉल
सूत्रों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने बम धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कॉल किया था। एजेंसियां कुछ कर पातीं, उससे पहले ही धमाका हो गया। हालांकि इस दावे की किसी भी अधिकारी या सुरक्षा एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इस्राइली नागरिकों पर हमले का अलर्ट जारी किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
israel embassy blast - फोटो : एएनआई
इस्रायली दूतावास ही था निशाना
बम धमाके का निशाना इस्रायली दूतावास ही था। धमका इस्रायली दूतावास की बिल्डिंग से उसी लेन में दूसरी बिल्डिंग के सामने किया गया है। दिल्ल पुलिस को मौके एक पत्र मिला है। इस पत्र पर अंग्रेजी में टू इजराइल एंबेसडर.. लिखा हुआ है। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने इस पत्र को जब्त कर लिया है। पत्र से

4 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साफ है कि धामके का निशाना दूतावास ही था। 
सेल का अनुमान है कि इस्रायली दूतावास की बिल्डिंग भूल गया था। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में आसपास की बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। आसपास स्थित बंगलों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया है, मगर पुलिस को शुरूआती जांच में हमलावरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : एएनआई
इस्राइल ने सभी देशों में किया अलर्ट
इस्राइली समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक, दिल्ली में अपने दूतावास के करीब धमाके के बाद इस्राइल ने सभी देशों में अपने मिशनों को हाई अलर्ट पर रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आदेश दिया है। हालांकि पिछले साल नवंबर में ईरान के एक शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के बाद से ही इस्राइल ने दुनियाभर में अपने दूतावासों व अन्य कार्यालयों सतर्क किया हुआ था। तेहरान ने इस हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाते हुए बदले की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस्राइल ने कहा, हमें भारतीय अधिकारियों पर पूरा विश्वास
दिल्ली में अपने दूतावास के करीब बम धमाके के बाद इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने अपने सभी राजनयिकों और कर्मचारियों के सुरक्षित होने की घोषणा की। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से धमाके की जांच के लिए भारतीय अधिकारियों पर पूरा यकीन होने की बात कही गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें