israel embassy blast
- फोटो : शुभम बंसल
दरअसल इस्राइली दूतावास के पास ब्राजील एंबेसी है। ब्राजील एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने रविवार दोपहर को करीब 12.07 बजे बंदरों को भगाने वाली बंदूक चला दी थी। इससे गोली चलने जैसी आवाज आई और चारों तरफ धुंआ-धुंआ हो गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को शुरू में लगा कि फिर से कम तीव्रता वाला बम धमाका हो गया। जब पुलिसकर्मियों को पता लगा कि ब्राजील एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने बंदर भगाने वाली बंदूक चलाई है तो पुलिसकर्मियों ने उसे काफी खरी-खोटी सुनाई।