फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वारेंः किसान आंदोलन का केंद्र बना गाजीपुर बॉर्डर, यूपी, हरियाणा महाराष्ट्र और राजस्थान से पहुंच रहे हैं लोग

Sat, 30 Jan 2021 08:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
गाजीपुर बॉर्डर अब किसान आंदोलन का केंद्र बनता जा रहा है। यहां किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही  है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलावा दिल्ली और आसपास के जिलों के लोगों का भी समर्थन अन्दाताओं को मिल रहा है। यहां गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर से भी काफी लोग पहुंच रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
लोग ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : amar ujala
दो दिनों से कई राजनीतिक दलों के नेता भी यहां आ चुके हैं। पहले जो जनसैलाब सिंघु बॉर्डर पर हुआ करता था। वैसा ही नजारा अब गाजीपुर बॉर्डर पर दिख रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही है भीड़ - फोटो : amar ujala
26 जनवरी से पहले किसान आंदोलन का केंद्र सिंघु बॉर्डर था। आंदोलन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण वहीं लिए जाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। जहां सिंघु बॉर्डर पर किसानों की संख्या घट रही है तो वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर जनसैलाब उमड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के भावुक होकर दिए गए बयान के बाद से ही भारी संख्या में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से किसानों का गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। कई गैर राजनैतिक संगठनों से भी किसानों को समर्थन मिल रहा है।  

4 of 5
पगड़ी पहने नजर आए राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
आंदोलन में कई राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी यहां पहुंचे। इससे पहले, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, रालोद के कई नेता गाजीपुर बॉर्डर पहुंच राकेश टिकैत से मुलाकात कर चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोग बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र और राजस्थान से भी पहुंच रहे कई किसान
गाजीपुर बॉर्डर पर महाराष्ट्र और राजस्थान से भी किसान पहुंच रहे हैं। बॉर्डर पर हरियाणा से लगभग एक हजार किसान  यहां आए हैं। वहीं किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ड्रोन से नजर रख रहा है। दिल्ली यूपी सीमा पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने कटीले तारों की फैंसिंग लगाई है। इसके अलावा वैल्डिंग कर सभी बैरिकेड को जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें