फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे का कत्ल: होंडा सिटी कार और पांच लाख, असद ने इसलिए दोनों को मार डाला; हमेशा साथ रखता था बटनदार चाकू

Sun, 19 Apr 2026 06:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में बाप और बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। कार और पैसे नहीं लौटाने पर पिता-पुत्र की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी को ओखला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद असद को ओखला एरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। उसने रुपये और होंडा सिटी कार नहीं लौटने पर पिता-पुत्र की हत्या की थी। साथ ही बचाव में आए उनके भतीजे राहुल को घायल कर दिया था। आरोपी ने पिता-पुत्र की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची थी। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी होंडा सिटी से ओखला इलाके में छिपा था और दिल्ली बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद नहीं कर सकी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर साकेत के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई, जहां सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया था। 
 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पुलित उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि जांच करने पर चिकित्सकों ने राकेश सूद और करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल घायल अवस्था में पाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में डबल मर्डर, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ये भी माना जा रहा कारण
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि असद ने मृतक पिता-पुत्र से करीब पांच-छह महीने पहले होंडा सिटी कार पांच लाख रुपये मे खरीदी थी। असद ने पैसे भी दे दिए थे। मगर बाद में पिता-पुत्र ने कार वापस ले ली थी। साथ ही असद को उसके पैसे भी नहीं लौटाए थे। इस कारण उसने इनकी हत्या की साजिश रची थी। 

4 of 6
दिल्ली में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर फिर आया था
पड़ोसियों ने कहा कि असद इलाके में फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह पैसे देने की एवज में चीजें गिरवी रखता और फिर चीज को लौटाता नहीं है। तीनों पीड़ितों पर हमला करने के बाद ये एक मिनट बाद मौके पर आया और वहां कुछ चीज उठाकर ले गया था। आरोपी के खिलाफ संगम विहार थाने में 2005 में भी मामला दर्ज किया गया था। काफी समय पहले इसने देशबंधु कॉलेज में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था  
आरोपी असर लंबा वाला बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था। वारदात वाले दिन उसे पिता-पुत्र व राहुल घर के बाहर मिल गए। पहले तो इनमें पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही इन्होंने असद को घक्का-मुक्की की। इस पर असद ने तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसने पिता को आठ-10, पुत्र को 6 से 7 और राहुल को एक चाकू मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/@Saurabh_MLAgk
आप नेता ने की टिप्पणी 
इसी बीच, आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तारा अपार्टमेंट, अलकनंदा को दक्षिण दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी माना जाता था। सुषमा स्वराज और कई सांसद वर्षों तक वहां रहे थे। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें