Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अनेक देशों के राजनयिक भी मौजूद हुए। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। मंचन के बाद उन्होंने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों पर तीर चलाए। इसके बाद एक-एक करके तीनों पुतले आग के हवाले कर दिए गए।