फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRS की बेटी का कत्ल: मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव, गर्दन का हाल देख कांपे डॉक्टर; पार कीं क्रूरता की हदें

Sat, 25 Apr 2026 12:09 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हुई आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि युवती के दोनों हाथों और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके अलावा, उसकी नाक की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जो किसी भारी वस्तु से प्रहार का संकेत देती है। 
विज्ञापन
1 of 10
Delhi IRS Officer Daughter Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक पॉश इलाके में बुधवार को एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या के बाद, बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर कई खरोंच और घावों के निशान पाए गए थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि युवती के दोनों हाथों और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके अलावा, उसकी नाक की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जो किसी भारी वस्तु से प्रहार का संकेत देती है। सबसे चिंताजनक खुलासा गर्दन की जांच के दौरान हुआ, जहां 'स्टॉक्लेइडोमास्टॉइड', 'स्टर्नोथाइरॉइड' और 'स्टर्बोहायॉइड' नामक मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव पाया गया। यह घटना की क्रूरता को दर्शाता है।
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
गला घोंटने का स्पष्ट संकेत
डॉक्टरों ने यह भी पुष्टि की कि थाइरॉइड उपास्थि (कॉटिलेज) के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर था, जबकि 'हायॉइड' हड्डी सुरक्षित थी। शरीर के सभी आंतरिक अंगों में रक्त का जमाव पाया गया, जो गला घोंटने के कारण हुई मृत्यु के अनुरूप है। यह निष्कर्ष इस बात की ओर इशारा करता है कि युवती की मौत दम घुटने से हुई।
विज्ञापन

3 of 10
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने सुरक्षित
घटना की गहन जांच के लिए, फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण नमूने सुरक्षित किए हैं। इनमें विसरा, 'लिगेचर मटेरियल' (जिससे गला घोंटा गया हो), नाखून के खुरचन, खून के नमूने और गुप्तांगों से लिए गए स्वैब शामिल हैं।

4 of 10
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इन नमूनों को आगे की जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या युवती के साथ बलात्कार भी हुआ था। पुलिस इस संबंध में कोई भी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रतिरोध के निशान और संभावित हमलावर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि युवती को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 10
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
बाहरी जांच में युवती के शरीर पर प्रतिरोध के निशान मिले, जिससे पता चलता है कि उसने हमलावर से बचने की कोशिश की थी। चेहरे पर मिले घाव और खरोंच के निशान, साथ ही नाक की हड्डी में फ्रैक्चर, किसी हिंसक संघर्ष की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

 

8 of 10
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

 

9 of 10
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी। 
विज्ञापन

10 of 10
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 6 बजे उसके माता-पिता जिम गए थे और घरेलू सहायक के लिए चाबी घर के बाहर रख गए थे। युवती घर पर अकेली थी। माता पिता जब लौटे, तो उन्होंने बेटी को फर्श पर अचेत पाया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें