फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन का नौवां दिन, भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक; 20 जून से अब तक क्या कुछ हुआ?

Sun, 28 Jun 2026 04:34 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का आंदोलन नौवें दिन भी जारी है। आज सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने से प्रदर्शन ने नया मोड़ ले लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 9
जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए वांगचुक - फोटो : Abhijeet Dipke (x- Twitter)
CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन लगातार नौवें दिन भी जारी है। 20 जून से शुरू हुए इस प्रदर्शन में हर दिन नए घटनाक्रम सामने आए हैं। प्रदर्शन की अवधि खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहा, पुलिस के साथ कई बार नोकझोंक हुई, सुविधाओं को लेकर आरोप लगे और अब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई और अब तक क्या क्या हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। पार्टी का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जंतर मंतर से धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और युवा लगातार शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : PTI
20 जून से जंतर मंतर पर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद 20 जून को अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। छात्र हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग करते नजर आए। शाम को निर्धारित अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा।

4 of 9
जंतर-मंतर से प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिजली पानी को लेकर बढ़ा विवाद
आंदोलन के दौरान अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि कुछ समय के लिए धरनास्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों सेवाएं बहाल कर दी गईं। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

5 of 9
सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
नौवें दिन सोनम वांगचुक की एंट्री
आंदोलन के नौवें दिन पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी जंतर मंतर पहुंचे। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले उन्होंने अभिजीत दीपके के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके आंदोलन में शामिल होने के बाद प्रदर्शन स्थल पर भीड़ और समर्थन दोनों बढ़ गए। हरियाणा की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 9
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता सुविधाओं को लेकर दिल्ली पुलिस पर आरोप
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुरू होने के बाद अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल पर पानी और स्वच्छता संबंधी सुविधाएं बंद कर दी हैं। उनका कहना है कि पुलिस को वांगचुक की उम्र और स्वास्थ्य की जानकारी देने के बावजूद सहयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बंद की जा सकती हैं। हालांकि इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

7 of 9
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद - फोटो : अमर उजाला
अमायरा के परिवार ने जताया समर्थन
आंदोलन के दौरान नौ वर्षीय अमायरा का परिवार भी जंतर मंतर पहुंचा। परिवार प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए भोजन लेकर आया। सीजेपी ने अमायरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्कूल में कथित बुलिंग के बाद जान गंवाने वाली बच्ची के परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है और संगठन न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ा रहेगा।
 

8 of 9
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : ANI
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत कैसे हुई?
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई थी। बाद में यह सोशल मीडिया से निकलकर छात्र और युवा मुद्दों पर केंद्रित जन अभियान बन गया। संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद विभिन्न राज्यों में भी आंदोलन और जनसभाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

9 of 9
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
क्या हैं आंदोलन की प्रमुख मांगें?
सीजेपी की प्रमुख मांगों में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रभावित छात्रों और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को न्याय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें