कोरोना महामारी से बचने के लिए भारत में टीकाकरण कार्यक्रम की आज से शुरुआत हो गई है। दिल्ली समेत पूरे देश के विभिन्न केंद्रों में आज से स्वास्थकर्मियों समेत कुल तीन करोड़ लोगों को पहले चरण के तहत टीका लगाया जाएगा। यहां देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दिल्ली एम्स में लगा पहला टीका। यहां पहला टीका सफाईकर्मी मनीष को लगाया गया। बता दें कि एम्स में भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित कोवैक्सीन का टीका लोगों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में फार्मासिस्ट नीरज कुमार को लगा कोरोना का पहला टीका।
4 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में पहला कोरोना का टीका सीएमएस डॉ संगीता गोयल ने लगवाया।
विज्ञापन
5 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में डॉ ऋतु कात्याल ने भी लगवाया कोरोना का टीका।
विज्ञापन
6 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद महिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में बैठे लाभार्थी। अभी तक किसी के अंदर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
7 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में टीकाकरण अभियान की नोडल अफसर और ऑन्कोलॉजी विभाग की एओडी डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने पहला टीका लगवाया।
8 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के झींझक सीएचसी में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 11 बजकर 3 मिनट पर एएनएम मीना अवस्थी व दूसरा टीका अधीक्षक राजेश कुमार को 11 बजकर 6 मिनट पर लगा।
9 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज जिला अस्पताल में डा. अनुराग पुरवार को लगी। 30 मिनट तक उन्हें आब्जर्वेशन में रखा गया।
10 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया है। जिला अस्पताल परिसर में डीएम, सीएमओ समेत लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री का भाषण सुना। इसके बाद टीकाकरण की शुरूआत की गई। जिला अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन सुभाष सिंह को पहला टीका लगा। डीएम ने बताया कि कुल 300 लोगों को आज टीका लगाया जाना है। हाटा सीएचसी में रीना को पहला टीका लगाया गया। फाजिलनगर सीएचसी में भी टीकाकरण शुरू हो गया है।
11 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में पहला टीका छानी सीएचसी की एएनएम सरोज सिंह को लगा।
12 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू सीएचसी में पहला टीका चिकित्साधीक्षक डॉ. एसपी यादव ने लगवाया।
13 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज में पहला टीका ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नवीन जैन को 11.15 बजे लगाया गया।
14 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर पहला टीका डॉ अर्जुन सिंह को लगाया गया। दूसरा टीका आशा कमला देवी को लगाकर हुआ टीकाकरण का शुभारंभ।
15 of 20
vaccination in india
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली के नागरिक अस्पताल में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
16 of 20
vaccination in india
- फोटो : एएनआई
लदाख में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. कात्यायनी शर्मा और असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. स्कालजांग आंगमो को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया। डॉक्टर कात्यायनी शर्मा ने बताया कि हमने केंद्र द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत पहली कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है। यह सुरक्षित है और हम स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
17 of 20
vaccination in india
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीकेसी जंबो कोविड 19 अस्पताल मुंबई में वैक्सीन केंद्र का उद्घाटन किया और टीकाकरण की व्यवस्था व प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया।
18 of 20
vaccination in india
- फोटो : एएनआई
कर्नाटक के हुबली में स्थित केआईएसएस में टीकाकरण का कार्यक्रम जारी है। यहां के डॉक्टर नारायण हेबसुर ने बताया कि आज कुल 560 लोगों को पूरे धारवाड़ में टीका लगाया जाएगा।
19 of 20
vaccination in india
- फोटो : एएनआई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज जाकर टीका लगवाने वाले लाभार्थियों से बात की और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।