फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट बरकरार: धुंध से घिरी राजधानी, 326 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई एक्यूआई

Mon, 07 Nov 2022 10:19 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अक्षरधाम और आनंद इलाके में सुबह के समय स्मॉग की चादर देखने को मिली  पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार को एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में सांसों का संकट बरकरार - फोटो : ANI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सांसों का संकट बना हुआ है। जहरीली हवा से दिल्ली की सेहत ठीक नहीं है। दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में AQI 326 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण के साथ ही कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। अब लोगों को सुबह- सुबह आने जाने में कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

2 of 6
स्मॉग की चादर - फोटो : ANI
दिल्ली के अक्षरधाम और आनंद इलाके में सुबह के समय स्मॉग की चादर देखने को मिली  पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार को एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

3 of 6
AQI में दर्ज हुई गिरवाट - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली  के AQI में दिन- प्रतिदिन सुधार हो रहा है । गुरुवार को जहां औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 454 था। वहीं, शुक्रवार को 447, शनिवार को 385 और रविवार को 339 दर्ज किया गया था। जबकि सोमवार को दिल्ली में  AQI 326 दर्ज किया गया है। 

4 of 6
लगातार तीसरे दिन कम हुआ AQI - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत मिली है। दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार तीसरे दिन बेहतर हुआ है। लेकिन सांसों पर संकट बरकरार है ।
 
विज्ञापन

5 of 6
कोहरे से घिरा आसमान - फोटो : ANI
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली में अभी भी 326 AQI के साथ बहुत  खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलवार को भी धुंध रहने की संभावना - फोटो : ANI
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को भी धुंध देखने को मिलेगी राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के समय आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें