राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को कनॉट प्लेस में बवाल हो गया। यहां समर्थक और विरोधियों में मारपीट हो गई। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बैरिकेड्स कम पड़ने पर पुलिस ने बसें बीच सड़क पर खड़ी कर दीं। भाजपा मुख्यालय के पास पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ाया।
राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को कनॉट प्लेस में जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन के समर्थक और विरोधी कई जगह आमने-सामने आ गए। जंतर-मंतर पर पुलिस की किलेबंदी में सेंध लगाने की कोशिश की गई। इसके बाद हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ पुलिस से बचकर भाग निकले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : पीटीआई
सुबह 10 बजे, कनॉट प्लेस में तीन युवकों को हिरासत में लेते ही नारेबाजी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने उन्हें बलपूर्वक बस में बैठा लिया। करीब 10:30 बजे, सोरजी दफ्तर के सामने स्थित सुरजीत भवन से अचानक करीब 100 की संख्या में प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के नजदीक पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
अचानक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से भगाया। 11:00 बजे इलाके में सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ाते हुए पूरी तरह घेराबंदी कर दी।
4 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर सुरक्षा बलों ने तीन महिलाओं और एक पचास वर्षीय व्यक्ति को पकड़कर बस में बैठा लिया। वहीं, नारेबाजी के दौरान एक महिला का गिरा हुआ फोन महिला पुलिसकर्मी ने वापस लौटाकर मानवीय चेहरा भी दिखाया।
विज्ञापन
5 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
करीब 12 बजे आकाशवाणी भवन के पास हंगामा हो गया। इम्तियाज अली मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दोपहर में 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज आली मार्ग पर बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
6 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवाओं को दौड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
बंगला साहिब में घुसे प्रदर्शनकारी
पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों का एक समूह गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में पहुंच गया। धार्मिक स्थान की मर्यादा बनाए रखने और किसी तरह का टकराव टालने के लिए पुलिस ने परिसर के भीतर कार्रवाई करने से परहेज किया। कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी गुरुद्वारे से बाहर निकाले और गोल डाकखाने तथा कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल की ओर पहुंचाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
7 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल
- फोटो : पीटीआई
अचानक आलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन शुरू होने से पुलिस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन के लिए सीजेपी के समर्थकों के पहुंचने के प्रयास का दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने स्पष्ट कहा कि गुरुद्वारा आस्था, सेवा और आध्यात्मिक शांति का केंद्र है। इसे किसी भी राजनीतिक गतिविधि का मंच बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
8 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान विरोध जताते प्रदर्शनकारी
- फोटो : पीटीआई
पुलिस ने गुरुद्वारे की मर्यादा का ध्यान नहीं रखा: आप
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बच्चों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस गुरुद्वारा बंगला साहिब में जूते पहनकर और लाठियां लेकर दाखिल हुई। पार्टी ने इसे गुरुद्वारे को मर्यादा और सिख सिद्धांतों का अपमान बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने गुरुद्वारे के अंदर पुलिस के प्रवेश पर सवाल उठाए।
9 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : पीटीआई
बिखेरो, भटकाओ और उठाओ.... की रणनीति पर चली दिल्ली पुलिस
प्रदर्शन को बिखेरना, प्रदर्शनकारियों को भटकाना और जहां भी नारेबाजी शुरू हुई, वहां तत्काल हिरासत में लेना... शनिवार को दिनभर सीजेपी से निपटने की दिल्ली पुलिस की रणनीति इसी तरह की दिखी। मेट्रो, रेल समेत सड़क पर पहरा लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग दिशाओं में बांट दिया।
10 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : पीटीआई
बावजूद इसके जो प्रदर्शनकारी जंतर मंतर के नजदीक पहुंचकर नारेबाजी करते, उनको तुरंत हिरासत में लेकर दूर भेज दिया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटान को नाकाम कर पुलिस अपनी रणनीति में कामयाब होती दिखी।
11 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवाओं को दौड़ाया
- फोटो : पीटीआई
शनिवार पुलिस की तैयारी जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रही। आवाजाही के रास्तों पर बंदिशों और सख्त बैरिकेडिंग ने प्रदर्शनकारियों की मुश्किलें बढ़ाईं। बंद रास्तों के बीच वैकल्पिक मार्ग तलाशने में भी असमंजस रहा। कुछ जगह गूगल मैप पर दिखाए जा रहे रास्तों को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी।
12 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : पीटीआई
दिनभर धरपकड़, दिल्ली हलाकान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ की। प्रदर्शनकारियों को शनिवार को जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही जगह-जगह रोककर हिरासत में लेते रहे।
13 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों-गाड़ियों में भरकर स्टेडियमों और अस्थायी हिरासत केंद्र ले गई। हालांकि देर रात सभी को छोड़ दिया गया। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। इनके अलावा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, प. बंगाल की ममता बनर्जी, त्रिपुरा के माणिक सरकार और केरल के पी. विजयन भी हिरासत में लिए गए।
14 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में करीब 45 हजार जवानों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पाबंदियों के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके। हालांकि बॉर्डर पर चेकिंग से ट्रैफिक चोक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस पर हुए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने 12 अक्तूबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।
15 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हिरासत में लिए सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की बात कही है। हालांकि, सीजेपी ने दावा किया है कि हिरासत में लेने के बाद दिपके, रांका और सौरव दास कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सीजेपी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि उसके कार्यकर्ता रविवार सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।
16 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सख्ती
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
आंतरिक मामलों में यूएन की टिप्पणी अनुचित हस्तक्षेप
प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से चिंता जताने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन ने यूएन की टिप्पणी खारिज करते हुए इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में अवांछित हस्तक्षेप करार दिया है। यूएन प्रवक्ता थमीन अल-खीतान ने हिरासत पर चिंता जताते हुए सभी नेताओं की तत्काल रिहाई की अपील की थी।
17 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान विरोध जताते युवक
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम आदेश की अवमानना के आरोप पर आज होगी सुनवाई
सीजेपी के प्रदर्शन के चलते मेट्रो-ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बाधित नहीं करने के आदेश की अवमानना के आरोप वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुनवाई करेगा। सुनवाई जस्टिस जॉयमाल्या बागची व जस्टिस वी मोहना की पीठ करेगी।
18 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच
पुलिस ने हिरासत में लिए सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की बात कही है। हालांकि, सीजेपी ने दावा किया है कि हिरासत में लेने के बाद दिपके, रांका और सौरव दास कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
19 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
हम गिरफ्तार होने के लिए ही यहां आए हैं: दिपके
सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की उड़ान जैसे ही दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची, पुलिस ने विमान में ही उन्हें हिरासत में ले लिया। दिपके ने कहा, हम गिरफ्तार होने के लिए ही यहां आए हैं। आइए और हमें गिरफ्तार कर लीजिए।
20 of 21
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज व गोपाल राय भी हिरासत में रहे। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, डेरेक ओब्रायन, डोला सेन, विजयन, माणिक सरकार और वृंदा करात को केरल भवन के बाहर से हिरासत में लिया गया। अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, फिल्मकार अबान रजा भी हिरासत में रहे।
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन के लिए मजबूर होंगे।