फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है जेल, फिल्म की शूटिंग और म्यूजिक इंस्टीट्यूट से जुड़ा है मामला

Fri, 05 Mar 2021 07:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उसके भाई के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी थाने में ठगी व फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया गया है। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
शिकायतकर्ता ने इनपर आरोप लगाया है कि एक फिल्म की शूटिंग और विकासपुरी एच ब्लॉक में डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोलने के लिए उससे छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। 


 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और राज खत्री ने उससे छह लाख की ठगी की है। उनलोगों ने उसे सिनेमा स्कैंडल नाम की फिल्म बनाने और विकासपुरी के एच ब्लॉक में डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले लिए। 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत के इस इंस्टीट्यूट का उदघाटन करने का कार्यक्रम भी निर्धारित था। लेकिन अभी तक न तो फिल्म बनाई गई और न ही कोई डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोला गया। जब शिकायतकर्ता ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें सात लाख का चेक दिया गया। जो बाउंस कर गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
उसके बाद शिकायतकर्ता ने अदालत में शरण ली। अदालत ने सुनवाई के बाद विकासपुरी थाने को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। 22 फरवरी को विकासपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें