फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

Sat, 07 Nov 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 19
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के नेतृत्व में मार्च फॉर इंडिया में जबरदस्त जोश देखने को मिला। मार्च में शामिल लोगों ने अवार्ड वापसी पर तीखे सवाल उठाए और इसे देश को बदनाम करने वाला बताया।
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

2 of 19
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने साहित्यकारों और फिल्मकारों द्वारा अवार्ड वापसी के विरोध में मार्च की अगुआई की। इसमें लोगों ने देश में अबतक हुई पुरानी घटनाओं को भी याद कराया। जिसमें कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ अत्याचार भी शामिल रहा।
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

3 of 19
ये मार्च जनपथ से शुरू किया गया और इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। अनुपम खेर के नेतृत्व में 11 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

4 of 19
मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को एक चिट्ठी भी दी। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा कि सम्मान भारत के लोगों ने दिया है, किसी सरकार ने नहीं।
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

5 of 19
गौरतलब है कि जब से अवार्ड वापसी के माध्यम से देश में असहिष्णुता बताकर सरकार का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

6 of 19
इसके बाद से जहां कुछ दिग्गज हस्तियों ने इस अभियान का समर्थन किया था वहीं कई फिल्मकारों और बड़ी हस्तियों ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

7 of 19
अनुपम खेर इस अभियान की शुरूआत से ही इसका विरोध करते रहे हैं और उन्होंने इसे देश को बदनाम करने वाला कदम करार दिया है।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

8 of 19
इससे पहले अनुपम खेर ने अभिनेता शाहरूख खान के बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए थे।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

9 of 19
मार्च फॉर इंडिया की शुरूआत में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि ये किसी का हक नहीं कि देश को असहिष्णु कहे।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

10 of 19
अनुपम खेर के मुताबिक हमें किसी दूसरे देश से राष्ट्रभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि जो लोग देश को असहिष्णु कह रहे हैं वो कम राष्ट्रभक्त हों।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

11 of 19
बता दें कि इस मार्च में अनुपम खेर और मधुर भंडारकर समेत बॉलीवुड कलाकार, चित्रकार, साहित्यकार और लेखक भी शामिल हुए।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

12 of 19
मार्च के दौरान लोगों ने अपने विचार भी अभिव्यक्त किए और बोर्ड पर लिखा कि कैसे अवार्ड वापसी देश के लिए गलत है।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

13 of 19
हालांकि मार्च फॉर इंडिया के साथ एक विवाद भी जुड़ गया। जब एक निजी टीवी चैनल की महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की बात सामने आई।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

14 of 19
गौरतलब है कि अनुपम खेर ने एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि वे एक करोड़ लोगों की बात सुनें।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

15 of 19
उन्होंने ट्विट कर कहा था कि 'प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. हमें पूरी दुनिया में करोड़ों भारतीयों के विचारों को साझा करने के लिए कल का समय दे दीजिए।'

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

16 of 19
इतना ही नहीं केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने भी इस मार्च के चर्चा में आने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

17 of 19
उन्होंने मार्च के समर्थन का इशारों में संकेत देते हुए कहा कि सम्मान लौटाने वालों में वे लोग ज्यादा हैं जो पहले भी नरेंद्र मोदी के अभियान का विरोध करते रहे हैं।

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

18 of 19
मार्च फॉर इंडिया सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

देखिए, कितना सफल रहा अनुपम खेर का मार्च फॉर इंडिया

19 of 19
मार्च के दौरान अनुपम खेर और मधुर भंडारकर ने लोगों से अपील की देश को बदनाम करना सही नहीं है और जो लोग अवार्ड वापस कर रहे हैं उन्हें बताया जाए कि हम सहिष्णु हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें