सूरज की पहली किरण के साथ नए वर्ष का स्वागत अलग अलग तरीके से किया। किसी ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर तो किसी ने एक दूसरे का मुंह मीठाकर नए वर्ष की अगवानी की।
विज्ञापन
2 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
नए वर्ष को सेलिब्रेट करने के प्रति युवा वर्ग में खासा उत्साह रहा। नए वर्ष की शुरूआत रविवार को होने के कारण शहर के मॉल गुलजार रहे।
विज्ञापन
3 of 24
new year party
- फोटो : अमर उजाला
युवा कपल एवं परिवार के घूमने के लिए मॉल बेस्ट डेस्टिनेशन बना रहा। सर्द मौसम होने के बावजूद युवा वर्ग ने आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।
4 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के रेस्टोरेंट में भी भीड़ देखने को मिली। रेस्टोरेंट मालिक ने फैमेली एवं युवा कपल के लिए स्पेशल छूट दे रखी थी।
विज्ञापन
5 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
युवा कपल ने एक दूसरे को मॉल एवं कैशलेस बाजार में जाकर पसंदीदा वस्तु खरीद कर दी।
विज्ञापन
6 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
तो किसी ने सरप्राइज देकर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। वहीं शहर के क्राउन प्लाला माल में गुब्बारे छोड़े गए।
विज्ञापन
7 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
टाउन पार्क में दिखा नये साल का उत्साह
सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क, रोज गार्डन समेत अन्य पार्कों में नए साल का उत्साह देखने को मिला। परिवार के संग आए बच्चों ने जमकर मस्ती की। मनोरंजन के साधन झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं परिवाजर के लोगों ने मिलकर भोजन किया। टाउन पार्क नए साल में पिकनिक स्पॉट के रूप में दिखा।
8 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
मूवी के लिए दिखा उत्साह, थियेटर रहे फूल
वीकेंड एवं नए वर्ष में छुट्टी का मजा लोगों ने सिनेमा हॉल में मूवी देखकर किया। मूवी को देखने के लिए युवा कपल एवं परिवार के लोगों की भीड़ रही।
9 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक भीड़ शाम के मूवी शो को लेकर दिखी। बुक माय शो द्वारा स्पेशल छूट दिए जाने के कारण युवा वर्ग का ध्यान इसके प्रति ज्यादा रहा।
10 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतर सिनेमाघरों में सुबह से देर रात तक के शो की बुकिंग फुल रही। मॉल में भी एंट्री गेट पर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं।
11 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
होटल और रेस्टोरेंट में भी ग्राहकों की काफी भीड़ रही। मॉल में बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी रखी गईं।
12 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
हालत यह रही कि मैट्रो व बसें फुल चलती रहीं। बसों में भीड़ होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मेट्रो स्टेशनों पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं।
13 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
साल का पहला दिन हो और वह भी संडे तो ऐसे में लोगों का घूमने के लिए घर से निकलना तो बनता ही है। 2017 के पहले दिन मानों सारी राजधानी ही सड़क पर आ गई। किसी ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च जाकर अपने और परिवार के लिए दुआएं मांगी।
14 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस स्थित, बंगला साहेब गुरुद्वारा, रकाबगंज गुरुद्वारा, हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित चर्च, चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारा, निजामुद्दीन दरगाह,जामा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
15 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने पिकनिक स्पॉट और घूमने के अन्य स्थानों का रुख किया। ऐसे में राजधानी की सड़कों पर जाम लग गया।
16 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और नई दिल्ली के इलाके में जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के पसीने छुट गए। जगह-जगह पुलिसकर्मी वाहनों की रफ्तार को गति देने का प्रयास करते रहे।
17 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लालकिला, पुराना किला, इंडिया गेट, इंद्रप्रस्थ पार्क व अन्य जगहों पर भी लोगों की भारी भीड़ रही।
18 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट पर लोगों ने मनाई पिकनिक
इंडिया गेट पर लोगों का हुजूम पिकनिक मनाने पहुंच गया। क्या बच्चे क्या बड़े, सब मस्ती के मूड में नजर आए।
19 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
लोग घरों से खाना लेकर पहंचे और पूरे परिवार के साथ आनंद लिया।
20 of 24
new year party
- फोटो : PTI
मौसम ने भी उनका साथ दिया। यही हाल कनॉट प्लेस का रहा।
21 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, यहां सेंट्रल पार्क मरम्मत कार्य के वजह से बंद होने के कारण से लोगों को कुछ निराशा हुई।
22 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
साल के पहले दिन सड़कों पर जाम
साल के पहले दिन राजधानी की ज्यादातर सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
23 of 24
new year 2017 party
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली, कनॉट प्लेस, मथुरा रोड, रिंग रोड, विकास मार्ग, वजीराबाद रोड, काले खां, आश्रम पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।