फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक युवक कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। (सभी फोटो: गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद) इसके बाद उसका शव गाड़ी के इंजन में फंस गया। करीब एक किलोमीटर तक ट्रेन उसको घसीटते हुए अपने साथ ले गई। ट्रेन को मुजेसर फाटक के पास रोका गया। काफी मशक्कत के बाद इंजन से शव को बाहर निकाला जा सका। गाड़ी लगभग डेढ़ घंटे तक मुजेसर फाटक पर ही खड़ी रही। ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।