सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दक्षिण पूर्व जिला अधिकारियों के अनुसार हत्या की दिल दहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने फोन करने वाले के पड़ोसी को चाकू मार दिया है, जिसे उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। सूचना पर बदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि तीन लोगों ने एक केशव उर्फ काके (29) पुत्र जयपाल निवासी ताजपुर पहाड़ी, बदरपुर को चाकू मार दिया। इसके बाद करीब 11 बजे केशव की मौत की सूचना मिली।