शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
Mon, 11 Aug 2014 09:00 AM IST
नोएडा सेक्टर-70 के चौराहे पर रविवार शाम साढ़े तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। (सभी फोटोः भव्य नरेश/अमर उजाला)
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
चौराहे पर स्थित पानी की टंकी के सामने से जा रही हाइटेंशन टावर पर एक युवक चढ़ गया।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
उसकी इस हरकत को देखकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिसमें अधिकतर लोग अपनी मोबाइल से उसकी फोटो खींचते दिखे।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने उसे उतारने का प्रयास किया तो उसने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और नीचे कूदने की धमकी दी।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
काफी देर तक आसपास के लोग उसे बिजली कर्मी समझ रहे थे।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
किसी ने थाना सेक्टर-58 की पुलिस को उसकी सूचना दी।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
शाम साढ़े पांच बजे वह टावर के शिखर पर पहुंच गया।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
बचाव कर्मी जब वहां भी पहुंच गए तो वह एक तार पर लटक गया और कूदने की धमकी देने लगा।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
परेशान कर्मी काफी देर तक उसे समझाते रहे। आखिरकार करीब सात बजे उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
थाना सेक्टर-58 पुलिस उसे थाने लाई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम 24 वर्षीय अनिल बताया।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
वह मूल रूप से बांस घाट, पूर्वी चंपारण बिहार का रहने वाला है और यहां ममूरा में रहता है।
शोले के 'वीरू' से भी अधिक सनकी 'वीरू' को देखिए
पूछताछ में उसने बताया कि पहले वह सेक्टर-65 में एक कंपनी में काम करता था। वहां से उसने नौकरी छोड़ दी।