फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

विज्ञापन
1 of 11
गुड़गांव में बुधवार सुबह अचानक सिग्नेचर टावर चौक के पास कंपनी एमडी के साथ लाखों की लूट कर उसके शरीर पर बंधे बमनूमा खिलौना बांधने की सूचना ने पुलिस को भी परेशानी में डाल दिया था। (सभी फोटोः दिनेश कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

2 of 11
सुबह से शाम तक चली पुलिस तफ्तीश में मामला झूठा पाया गया। जिसके बाद अब पुलिस ने एमडी के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

3 of 11
सुबह साढ़ ग्यारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसमें सूचना मिली कि एक गाड़ी सवार युवक को कुछ लोगों ने शरीर पर बम बांधकर सिग्नेचर टावर चौक के पास फेंक दिया है।

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

4 of 11
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जिसमें पीड़ित व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

5 of 11
उसने बताया कि सेक्टर-32 स्थित अपनी कंपनी ऑफिस से वह व्यापारिक लेनदेन को लेकर धनवापुर निवासी नरेंद्र दहिया को 25 लाख रुपये पेमेंट देने जा रहा था।
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

6 of 11
झाड़सा चौक फ्लाईओवर के नीचे उसकी गाड़ी को पीछे से स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर मारी। जिसके बाद युवकों ने उसे गाड़ी आगे चलाने की धमकी देते हुए सेक्टर-32 माइलस्टोन से थोड़ा आगे सिग्नेचर टावर चौक के पास ले गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

7 of 11
यहां एक अन्य गाड़ी में आए युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका रुपयों से भरा बैग ले गए। उसने बताया कि उन्हीं युवकों ने उसके शरीर पर यह बांधते हुए इसमें बम होने की बात कही।

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

8 of 11
जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बमनूमा खिलौने की जांच में वह महज खिलौना ही पाया गया।

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

9 of 11
कंपनी एमडी के बयान के बाद पुलिस तफ्तीश में सामने आया उसकी पूरी कहानी झूठी रची गई है। देर शाम तक चली गहमागहमी के बाद पुलिस ने इसे झूठी कहानी बताया।

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

10 of 11
एसीपी सिटी रमेशपाल के मुताबिक कंपनी एमडी ने प्लानिंग के साथ पूरी झूठी कहानी कही थी। जिसमें खुद ही बम की तरह शरीर पर खिलौना बांधकर सभी को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: शरीर पर 'बम' बांधकर मचाया हड़कंप

11 of 11
पुलिस जांच में मामला झूठा पाया जाने के बाद अब एमडी के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आला अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें