फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yes Bank Crisis: खाते में हैं 5 लाख, लेकिन मां के इलाज के लिए नहीं निकल पा रहे रुपये

Fri, 06 Mar 2020 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
यस बैंक संकट: यस बैंक के एटीएम में लगी लंबी लाइन और ग्राहक सलीम - फोटो : अमर उजाला
रिजर्व बैंक ने गुरुवार को संकट में फंसे यस बैंक पर मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। आरबीआई के इस फैसले के बाद से ही देशभर में स्थित यस बैंक की शाखाओं पर शुक्रवार सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिनके खाते में तो पर्याप्त धन है लेकिन वह अपनी जरूरत के लिए नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐेसे ही एक शख्स हैं फरीदाबाद के सलीम जो अपनी मां के इलाज के लिए पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला....
 
विज्ञापन

2 of 6
यस बैंक की शाखा के बाहर लगी लंबी लाइन - फोटो : धनंजय चौहान
घर में बीमार मां के इलाज के लिए पैसे निकालने पहुंचे एनआईटी निवासी सलीम का कहना है कि चार दिन से मां की तबीयत खराब है। आज निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना था। इलाज के लिए सुबह बैंक से पैसे निकालने आया तो यहां लंबी लाइन से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
yes bank crisis - फोटो : धनंजय चौहान
सलीम आगे कहते हैं कि किसी तरह काउंटर पर नंबर आया तो अधिकारी ने सर्वर डाउन की बात कह कर लौटा दिया। इसके बाद बैंक में लगे एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया तो गार्ड ने पैसे नहीं होने की जानकारी दी। इस कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

4 of 6
yes bank crisis - फोटो : पीटीआई
एनआईटी एक निवासी प्रदीप ने बताया कि उनका ट्रेडिंग का काम है। 3 दिन पहले बैंक में डेढ़ लाख का चेक लगाया था। इससे कई व्यापारियों की पेमेंट रुकी हुई है। बैंक अधिकारी कुछ सुनने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
yes bank crisis - फोटो : धनंजय चौहान
धन संकट से जूझ रहे यस बैंक में पैसे निकासी की सीमा निर्धारित कर दी गई है। इससे लोगों में परेशानी बढ़ गई। लोग अल सुबह ही बैंक में पैसे निकालने पहुंच गए। बैंक में पैसे निकालने वालों की संख्या अधिक होने के कारण सर्वर काम नहीं कर रहा। एटीएम से निकासी बंद कर दी गई है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रोक दी गई है। इससे लोग काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yes bank crisis - फोटो : पीटीआई
बता दें कि यस बैंक के खातों से धन की निकासी पर रोक के साथ ही केंद्रीय बैंक आरबीआई ने यस बैंक के निदेशक मंडल के अधिकारों पर रोक लगाते हुए एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार की प्रशासक के रूप में नियुक्ति भी कर दी है। आरबीआई ने कहा कि यस बैंक लगातार एनपीए की समस्या से जूझ रहा है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें