फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

विज्ञापन
1 of 7
शादी का नाम आते ही सबसे पहले लोग यही सवाल करते हैं कि लड़का क्या करता है? कितना कमाता है और कैसे खानदान का है? लेकिन 2015 में कुछ ऐसी शादियां और जोड़े अचानक चर्चा में आ गए जिनकी पत्निओं के चलते उनके पतिओं को जानने में लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच पतिओं के बारे में जिन्हें साल 2015 में अपनी पत्नियों की वजह से सुर्खियां मिलीं...
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

2 of 7
मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 2015 के फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए। पूरे देश की निगाह इस चुनाव पर थी क्योंकि जहां एक ओर देश की राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव का असर देखने को लोग लालायित थे, वहीं महज तीन साल पहले पार्टी बना राजनति में छा जाने वाले केजरीवाल के लिए ये करो या मरो की लड़ाई थी। मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक अप्रत्याशित चाल चलते हुए देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव को मोदी बनाम केजरीवाल की लड़ाई की जगह केजरीवाल बनाम बेदी की जंग में बदल दिया।
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

3 of 7
भारतीय जनता पार्टी ने भले ही क्रेन बेदी के नाम से मशहूर किरण बेदी को तुरूप के पत्ते के तौर दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारा था लेकिन इंदिरा गांधी की कार उठाने के उनके दावे की ऐसी पोल खुली कि उन्हें खुद इस पर सफाई देनी पड़ी और कहना पड़ा कि असल में वह कार इंदिरा गांधी के काफिले की थी जिसका चालान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने किया था। इस दौरान किरण बेदी और उनके पति ब्रिज बेदी के रिश्ते भी मीडिया में आए और पहली बार उनके पति ब्रिज बेदी सार्वजनिक तौर पर सामने आए और अपने रिश्तों पर सफाई दी।

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

4 of 7
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन को भला कौन नहीं जानता। आमिर खान की फिल्म गजनी में उनके मर्डर वाले सीन को भला कैसे भूल सकते हैं। 2015 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया और सभी उनके होने वाले पति का नाम जानने के ‌लिए उतावले हो गए। लेकिन जब उनके मंगेतर का नाम सामने आया तो सभी चौंक गए। असल में माइक्रोमैक्स मोबाइल कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा असिन के पति बनने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक 23 जनवरी 2016 को ये दोनों परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

5 of 7
फिलहाल डीडीसीए में हुए कथित घोटालों में फंसे वित्त मंत्री अरूण जेटली की बेटी सोनाली जेटली भी साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गईं। मोदी सरकार में जेटली सबसे ताकतवर मंत्रियों में एक माने जाते हैं और उनकी बेटी को आर्शीवाद देने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेता सोनाली की शादी में पहुंचे। पेशे से वकील जयेश बख्‍शी अरूण जेटली के लॉ फर्म में बिजनेस पार्टनर भी हैं। लेकिन उनकी बेटी से शादी के बाद पहली बार जयेश को सार्वजनिक तौर पर पहचान मिली।
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

6 of 7
वैसे तो अभिनेता शाहिद कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। 2015 में वो भी बॉलीवुड के ऐलिजिबल बैचलर्स की लिस्ट से बाहर हो गए। लेकिन उनकी शादी से ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी की उम्र को लेकर होती रही। दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा हैं और शाहिद कपूर से उम्र में एक-दो नहीं बल्कि, 13 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

7 of 7
राजनीति से शुरु हुई ये चर्चा राजनीति पर ही खत्म होती है। फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता के बाद आम आदमी पार्टी ने संदीप कुमार को मंत्री बनाया। मंत्री बनते ही उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वो अपनी पत्नी का पैर छू रहे हैं। इसके बाद जो बात सामने आई वो चौंकाने वाली थी। मंत्री ने खुद बताया कि वो रोज सुबह अपनी पत्नी रितु वर्मा का पैर छूकर घर से निकलते हैँ क्योंकि उन्हें वो घर की लक्ष्मी मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें