Yamuna water level increase in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
तटबंधों की रखवाली के निर्देश
बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अपने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यमुना के जलस्तर की निगरानी रखने का निर्देश दिया है। संवेदनशील बिंदुओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने, नदी के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल की संख्या बढ़ाने, तटबंधों की रखवाली में 34 नावों और मोबाइल पंपों को तैनात किया गया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी है कि गुरुवार दोपहर तीन बजे तक हथिनीकुंड बैराज से करीब 2.21 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है और आधी रात तक करीब 1.55 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। एक क्यूसेक में 28.32 लीटर के बराबर पानी होता है।