गर्मी से परेशान महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसूनी गर्त उत्तर-दक्षिण भारत की ओर बढ़ रही है। इस वजह से मध्य भारत समेत तटीय इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, इस बीच उत्तर भारत में भी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा व उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले सप्ताह से बारिश को लेकर कुछ उम्मीद की जा सकती है।