यमुना का पानी बढ़कर दिल्ली-नोएडा लिंक रोड तक पहुंच गया है। शनिवार को यमुना का जलस्तर करीब 206 मीटर के आस-पास रहा, जिसके कारण यमुना के तराई क्षेत्र पानी से लबालब हो गए हैं। इन क्षेत्रों में रहकर खेती इत्यादि करने वाले लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया है और हाथी पुस्ता, नर्सरी पुस्ता, अक्षरधाम पुस्ता, रेनीवेल पुस्ता, यमुना बैंक पुस्ता और डीएनडी पुस्ते पर इनके रहने-खाने का इंतजाम किया गया है।