19 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। ये दिन उन फोटोग्राफरों को समर्पित होता है जिन्होंने अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। इस दिन अनेकों फोटोग्राफर अपने काम पर गर्व महसूस करते हैं। इस दिवस को मनाने के पीछे की कहनी भी आज की नहीं है बल्कि बरसों पुरानी है। आज से 179 साल पहले घटी एक घटना के बाद से ही ये दिन मनाया जाता है। इस घटना की शुरुआत फ्रांस में साल 1839, 9 जनवरी से शुरू हुई थी। उस वक्त डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। इस फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसके कुछ महीनों बाद ही 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसी दिन की याद में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। (यह तस्वीर 18वें एशियन गेम्स की है, जहां एक परफॉर्मर प्रस्तुति देते हुए दिख रही है। इस तस्वीर की खूबसूरती देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि चांद जमीं पर नहीं आया)
विज्ञापन
2 of 10
atal bihari vajpayee
- फोटो : कुमार संजय
यह हफ्ता जहां स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज जैसी अच्छी खबर लेकर आया वहीं ये हफ्ता देश के पूर्व प्रधानमंत्री कवि कालजयी अटलजी के निधन के लिए भी याद रखा जाएगा। अटलजी ने 16 अगस्त को 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांसें लीं। यह तस्वीर उनके सरकारी आवास 6 कृष्ण मेनन मार्ग की है जहां अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।
विज्ञापन
3 of 10
atal bihari vajpayee
- फोटो : कुमार संजय
अटल जी की अंत्येष्टि में सभी क्रियाएं उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने की। उन्हें मुखाग्नि भी नमिता ने ही दी। अटल जी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर किया गया। यहीं नेहरू जी और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों के बीच में उनकी समाधि बनाई जाएगी।
4 of 10
atal bihari vajpayee
- फोटो : अमर उजाला
अटल जी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से राजघाट तक निकाली गई। इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी संग पार्टी के तमाम नेता और पूरे देश से पहुंचे लोग शामिल हुए। इस यात्रा में प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम मोदी 5 किलोमीटर तक पैदल ही चले।
विज्ञापन
5 of 10
kerala flood
- फोटो : pti
देश के लिए ये हफ्ता कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। जहां एक ओर वाजपेयी के जाने से पूरा देश स्तब्ध था तो वहीं केरल में आई बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित कर दिया। इस त्रासदी में एक दिन में 106 लोगों की मौत हो गई। अब तक 200 से ज्यादा लोग इस त्रासदी में जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 10
kerala flood
- फोटो : अमर उजाला
पूरा केरल इस समय बाढ़ के संकट से जूझ रहा है। हजारों लोग अपना घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
7 of 10
independence day
- फोटो : कुमार संजय
इस हफ्ते देश ने अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह इस मायने में भी खास था क्योंकि यह नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी स्वतंत्रता दिवस का भाषण था। इसके बाद अगली बार वह यहां भाषण दे पाएंगे या नहीं यह 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव निर्धारित करेगा।
8 of 10
priyanka and nick
- फोटो : pti
इसके साथ ही इसी हफ्ते की 18 तारीख को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से रोका और सगाई की। यह समारोह मुंबई में आयोजित किया गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।
9 of 10
priyanka and nick
प्रियंका की शादी इस मायने में भी खास है कि निक उनसे 11 साल छोटे हैं।