फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड फूड इंडिया का हुआ आयोजन, दिन भर थमी रही राजधानी की रफ्तार

Sat, 04 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
world food india - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के इंडिया गेट व विज्ञान भवन में शुक्रवार से शुरू हुए वर्ल्ड फूड इंडिया-2017 के चलते नई दिल्ली की रफ्तार दिन भर थमी रही। वीआईवी मूवमेंट व विदेशी मेहमानों के चलते कई मार्ग बंद करने पड़े। इस कारण नई दिल्ली में कई मार्र्गों पर दिनभर जबरदस्त जाम रहा।
विज्ञापन

2 of 6
world food india - फोटो : अमर उजाला
वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। नई दिल्ली के मार्गों पर लग जाम से आसपास के मार्गों पर भी जाम बढ़ता चला रहा। दूसरी तरफ नगर कीर्तन के चलते उत्तरी दिल्ली में देर रात तक जबरदस्त जाम लगा रहा। देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

3 of 6
world food india - फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट पर शुरू हुए फूड इंडिया 2017 में कई वीआईपी व विदेशी मेहमान पहुंचे थे। करीब तीन से चार हजार डेलीगेशन इस फेस्टबेल में पहुंचे थे। इस कारण पुलिस को जाकिर हुसैन मार्ग, एसबी मार्ग, मानसिंह रोड, मौलाना आजाद रोड और अकबर रोड बंद करने पड़े थे।

4 of 6
world food india - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इन मार्गों से बीच-बीच में ट्रैफिक को गुजरने दिया जा रहा था। बीच-बीच में मार्ग बंद भी कर दिए जाते थे। इस कारण जाम लंबा होता जा चला गया।
विज्ञापन

5 of 6
world food india - फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट के आसपास केजी मार्ग, अशोक रोड, अकबर रोड, शाहजहां रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, एसबी मार्ग, खान मार्केट, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मानसिंह रोड आदि मार्गों पर जबरदस्त जाम लगा। इन मार्गों से जाम आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, मथुरा रोड, भैरो मार्ग, निजामुद्दीन, लोधी रोड आदि जगहों पर भी जाम लग गया था। ये मार्ग शुक्रवार शाम तक जाम रहे। लोगों ने जाम को लेकर ट्विट भी किया था। कई मार्गों पर तो वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
world food india - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नगर कीर्तन के चलते उत्तरी दिल्ली में भी जबरदस्त जाम लग गया था। यहां पर भी वाहनों की लंबी लाईनें लग गई थी। प्रकाश पर्व के चलते निकाले गए नगर कीर्तन के चलते सुभाष मार्ग लाल किला क्रासिंग, एचसी सेन मार्ग, टाउन हाल चांदनी चौक, फतेहपुरी, अजमेरी गेट टी प्वाइंट, पुल मिठाई, चर्च मिशन रोड, आजाद मार्केट चौक, डीसीएम चौक, रोहतक रोड/रानी झांसी रोड, न्यू रोहतक रोड/ईस्ट पार्क रोड, झंडेवालान, रोहतक रोड फैज रोड, बर्फखाना चौक, मोरी गेट चौक, घंटाघर व रोशनआरा रोड, नागिया पार्क, कालीदास मार्ग, चौकी नंबर 2, रूप नगर चौक, जीटीबी रोड अशोक विहार फ्लाईओवर और परेड ग्राउंड टी प्वाइंट आदि जगहों व मार्गों पर जाम गया था। कीर्तन के चलते कई मार्गों पर कई किमी तक जाम लग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें