फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेला: स्टॉल सजे भी नहीं थे कि पहुंचने लगे लोग, पहले ही दिन उमड़ी 80 हजार लोगों की भीड़

Sun, 05 Jan 2020 01:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुस्तक मेला में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार को शुरू हुए विश्व पुस्तक मेले के पहले दिन ही भारी संख्या में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। अभी कई प्रकाशक अपने स्टॉल पूरी तरह सजा भी नहीं पाए थे कि लोगों का आना शुरू हो गया। आयोजकों के मुताबिक, पहले ही दिन मेले में करीब 80 हजार लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मेले को लेकर लोगों की ऐसी प्रतिक्रिया देखकर आयोजकों और प्रकाशकों की खुशी देखते ही बन रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुस्तक मेला में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मेले में पहुंचे पुस्तक प्रेमी स्टॉलों पर पसंदीदा पुस्तकें उलटते-पलटते दिखे। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पूरे परिवार के साथ पहुंचे। बच्चों के लिए मेला पिकनिक सरीखा रहा तो अभिभावकों का समय पसंद की पुस्तकें चुनने में बीता। बाल मंडप में झारखंड से आए जनजातीय समुदाय के बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से लोककला और संस्कृति पेश की। दिल्ली, वाराणसी और महोबा से आए बच्चों ने कहानी संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों की इस रचनात्मकता ने सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
book fair 2020 - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के स्टॉल पर सुभाष कश्यप की ‘हमारी संसद और हमारा संविधान’, बालमुकंद अग्रवाल की ‘हमारी न्यायपालिका’, नरेंद्र कोहली की ‘स्वामी विवेकानंद’, रमेश पोखरियाल निशंक की ‘हिमालय में विवेकानंद’ उपलब्ध हैं। नई बेस्ट सेलर पुस्तकों में विजय विद्रोही की ‘नब्बे सेकेंड्स में टीवी पत्रकारिता’, विमलेश चंद्र की ‘भारतीय रेेल के अनोखे पुल’ हैं। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ शृंखला के अंतर्गत 15 भाषाओं में प्रकाशित पुस्तक भी काफी लोगों ने पसंद कीं।

4 of 5
book fair 2020 - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्टर्लिन बुक्स पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के जीवन पर आधारित शिवानी अरोरा की लिखी पुस्तक ‘व्हेयर काइंडनेस स्पोक’ का विमोचन किया गया। इसमें किरण बेदी के ट्वीट्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखी उनकी बातों को शामिल किया गया है। पुड्डुचेरी के राजनिवास में प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी इसमें समाहित हैं। कार्यक्रम में प्रकाशक एसके घई, लेखिका शिवानी अरोरा और खुद किरण बेदी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
book fair 2020 - फोटो : अमर उजाला
रविवार को थीम पवेलियन में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से ‘गांधी जी को मैंने जाना’ विषय पर परिचर्चा होगी। इसके अलावा बाल मंडप में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से जनजातीय कहानियां और शिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही हॉल संख्या-8 में मधुलिका दत्ता के कविता संग्रह पर चर्चा होगी और ब्लूम्बरी पब्लिकेशन की ओर से चर्चा में अनिर्बान गांगुली शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें