जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिसाहड़ा मंदिर परिसर में तीन दिन से चल रहा धरना शनिवार को आमरण अनशन में बदल गया। अनशन पर साध्वी हर सिद्धि गिरी समेत 13 महिलाएं बैठी हैं। इनमें 12 महिलाएं इकलाख हत्याकांड के आरोपियों के परिवार की हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से धरने पर बैठीं महिलाएं पुलिस से जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं जिसके पूरे नहीं होने पर शनिवार सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में साध्वी के नेतृत्व में महिलाओं ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं पहले नवरात्र के कारण घर पर माता की ज्योति जलाकर आई थीं। अनशन पर बैठने वालों में लीलावती, सुनहरी, उर्मिला, शारदा, रचना, निर्मला, अनीता, कुसुम, ममता, कृष्णा, माया, निर्मला सहित साध्वी हर सिद्धि शामिल हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गो हिंदू रक्षा दल ने दिया समर्थन: करीब एक बजे गो हिंदू रक्षा दल के सचिव कपिल नागर समर्थकों के साथ शिव मंदिर में पहुंचे। उन्होंने अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि गो हत्यारों की गिरफ्तारी कराकर रहेंगे इसके लिए हिंदू संगठनों को जोड़ा जाएगा।