फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमानित छात्रा की आत्महत्या के बाद महिलाओं ने थाने में घुसकर टीचरों को पीटा

Thu, 28 Jul 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
teacher beaten by women - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के घूकना में बुधवार शाम नौवीं की छात्रा प्रियांशी उर्फ जसमीन (16) ने फीस के तानों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल समेत छह महिला टीचर्स के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार आरोपी टीचर्स को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
प्रियांशी 388/30 सेवानगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसका परिवार इटावा के रामपुरा का रहने वाला है। उसके रतन सिंह तोमर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
एक भाई और तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थी। प्रियांशी अपनी बहनों अनुष्का, कृष्णा और भाई सुदक्ष के साथ घूकना स्थित डीएसपी स्कूल में पढ़ती थी। उसने हाल ही में 8वीं पास की थी, तीन दिन पहले नौवीं क्लास में लोहियानगर स्थित गुरुनानक स्कूल में एडमिशन लिया था।

4 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अनुष्का ने पांचवीं, कृष्णा ने दूसरी और सुदक्ष ने नर्सरी में डीएसपी स्कूल से नाम कटवाकर सेवानगर स्थित कमल पब्लिक स्कूल में दाखिला ले लिया था। डीएसपी स्कूल की तीन महीने की करीब 11 हजार रुपये फीस इन पर बकाया थी।
विज्ञापन

5 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
रतन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बकाया फीस लेने के लिए स्कूल की टीचर मधु और अशोक इनके घर पहुंचीं, मगर घर पर ताला लगा होने की वजह से वापस लौट गईं।
विज्ञापन

6 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब दो बजे स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल शशि, टीचर दुर्गेश, अशोक, प्रियंका, मधु और कविता फीस मांगने फिर इनके घर पहुंचीं। रतन सिंह ने उनसे कहा कि उनके पास अभी इंतजाम नहीं है, वह बाद में फीस दे देंगे, लेकिन आरोपियों ने उनसे तुरंत फीस के पैसे देने को कहा।
विज्ञापन

7 of 9
teacher beaten in police station
आरोप है कि पि्रंसिपल और टीचर्स ने रतन सिंह के साथ मारपीट की और बचाव में आई प्रियांशी को भी अपमानित किया। इतना ही नहीं, टीचर्स ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि रतन सिंह उनसे अभद्रता कर रहा है।

8 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और रतन को चौकी ले गई। इससे आहत प्रियांशी ने शाम करीब चार बजे कमरे में जंगले पर लटक कर आत्महत्या कर ली। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपी टीचर्स को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला
सिहानी गेट थाने पहुंची मोहल्ले की महिलाओं ने पकड़ी गईं आरोपी टीचर्स के साथ मारपीट की। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इस मामले में आरोपी टीचर्स का कहना है कि उन्हें तो प्रिंसिपल ने रतन सिंह के घर जाने के लिए कहा था, उनका इसमें कोई कुसूर नहीं है।
स्कूल की कराई जाएगी जांच
‘यह मामला संज्ञान में नहीं था, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। विद्यालय की मान्यता है भी या नहीं, इसकी भी जांच होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।- डा. प्रवेश यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें