आठवीं मंजिल पर लटकी गरिमा ने मांगी मदद, भाभी की आंखों के सामने गिर गंवा दी जान
Mon, 31 Jul 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
सार
हेडिंग: आठवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
सेक्टर-168 की थ्रीसी लोटस जिंग सोसायटी में शनिवार दोपहर हुआ हादसा
गिरते समय बालकनी से लटकी, भाभी ने खींचने का किया प्रयास
बहुमंजिला सोसायटी की आठवीं मंजिल से गिरकर शनिवार दोपहर 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-168 की थ्री सी लोटस जिंग सोसायटी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पीड़ित परिवार एक माह पहले ही सोसायटी में रहने आया था।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से औरेया निवासी गरिमा सोसायटी के टावर नंबर एक की आठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 803 में अपने चचेरे भाई सत्येंद्र कुमार सिंह, भाभी और भतीजे के साथ रह रही थी। हादसे के वक्त फ्लैट में गरिमा, उसकी भाभी और भतीजा मौजूद थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे गरिमा बालकनी की रेलिंग पर कपड़े डालने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोसायटी वासियों के अनुसार, पैर फिसलने के बाद युवती बालकनी से बाहर की तरफ लटक गई थी। युवती ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। इस पर उसकी भाभी भागती हुई बालकनी में पहुंची और उसका हाथ पकड़कर ऊपर खींचने का प्रयास किया।
हालांकि, वह उसे ऊपर नहीं खींच सकीं और हाथ छूटने के कारण गरिमा नीचे आ गिरी। इसके बाद सोसायटी के लोग उसे लेकर सेक्टर-128 जेपी अस्पताल भागे। वहां से उन्हें सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल भेज दिया। यथार्थ अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना युवती के पिता को दी है। सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।