फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर आराम से सो रहा था परिवार, अचानक ऊपर ही गिर गई मौत की दीवार

Sat, 09 Jun 2018 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 4
demo pic
नूंह खंड के गांव देवला नंगली में पड़ोसी की दीवार के साथ अपने घर में सोए एक परिवार पर अचानक उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया, जब पड़ोसी की दीवार गिरने से पूरा परिवार उसमें दब गया।

 
विज्ञापन

2 of 4
woman death
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नल्हड़ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लड़की की हालत गंभीर होने की वजह से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, जबकि दो बच्चों का  इलाज नल्हड़ मेडिकल कालेज में ही चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
Death Facts
वहीं इसहाक द्वारा अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पाली हुईं 6 बकरियां भी इस दीवार के नीचे दबकर मर गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवला नंगली निवासी इसहाक उर्फ कनकू का परिवार बृहस्पतिवार की शाम रोजाना की तरह अपने घर के आंगन में चारपाई बिछाकर सोया हुआ था। वहीं पड़ोस में ही इसहाक का भतीजा मुबारिक अपने प्लॉट में मिट्टी से भराव करवा रहा था। उसने अपने प्लॉट की करीब 12 फीट ऊंची दीवार कराई हुई थी।

 
विज्ञापन

4 of 4
demo pic
बृहस्पतिवार रात को डंपरों से इसमें मिट्टी डाली जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे डंपरों की लगातार आवाजाही से मिट्टी दबी और दीवार फट गई। इसमें दीवार की दूसरी तरफ सोए इसहाक की पत्नी सुभानी, 14 वर्षीय बेटी शकुनत, 12 वर्षीय बेटा अनीस, 8 वर्षीय इकलास इसके नीचे दब गए। दुर्घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो वह भारी संख्या में वहां इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और परिवार को दीवार के नीचे से निकाला।

इस हादसे में 40 वर्षीया पत्नी सुभानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।  वहीं बच्चों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कालेज नल्हड़ ले जाया गया।  इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। इसके कारण यह मामला पुलिस के संज्ञान से परे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें