नूंह खंड के गांव देवला नंगली में पड़ोसी की दीवार के साथ अपने घर में सोए एक परिवार पर अचानक उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया, जब पड़ोसी की दीवार गिरने से पूरा परिवार उसमें दब गया।
विज्ञापन
2 of 4
woman death
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नल्हड़ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लड़की की हालत गंभीर होने की वजह से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, जबकि दो बच्चों का इलाज नल्हड़ मेडिकल कालेज में ही चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
Death Facts
वहीं इसहाक द्वारा अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पाली हुईं 6 बकरियां भी इस दीवार के नीचे दबकर मर गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवला नंगली निवासी इसहाक उर्फ कनकू का परिवार बृहस्पतिवार की शाम रोजाना की तरह अपने घर के आंगन में चारपाई बिछाकर सोया हुआ था। वहीं पड़ोस में ही इसहाक का भतीजा मुबारिक अपने प्लॉट में मिट्टी से भराव करवा रहा था। उसने अपने प्लॉट की करीब 12 फीट ऊंची दीवार कराई हुई थी।
बृहस्पतिवार रात को डंपरों से इसमें मिट्टी डाली जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे डंपरों की लगातार आवाजाही से मिट्टी दबी और दीवार फट गई। इसमें दीवार की दूसरी तरफ सोए इसहाक की पत्नी सुभानी, 14 वर्षीय बेटी शकुनत, 12 वर्षीय बेटा अनीस, 8 वर्षीय इकलास इसके नीचे दब गए। दुर्घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो वह भारी संख्या में वहां इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और परिवार को दीवार के नीचे से निकाला।
इस हादसे में 40 वर्षीया पत्नी सुभानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं बच्चों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कालेज नल्हड़ ले जाया गया। इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। इसके कारण यह मामला पुलिस के संज्ञान से परे है।