फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एंकर मानहानि मामले में आप नेता सोमनाथ भारती को मिली जमानत, कही थी ये बात

Wed, 10 Apr 2019 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट ने महिला एंकर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को जमानत दे दी है। दरअसल सोमनाथ भारती को पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने समन जारी कर 10 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


इसी मामले में आज सोमनाथ भारती कोर्ट में पेश हुए और अपनी जमानत की याचिका भी डाली जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। गौरतलब है कि एक चैनल की महिला एंकर ने उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि की शिकायत दायर कर मुकदमा चलाने का आग्रह किया है। 

महिला एंकर का आरोप है कि सोमनाथ ने नवंबर 2018 में एक शो के दौरान फोन पर उनके लिए अभद्र शब्दों व भाषा का इस्तेमाल किया और उनके पेशे पर अंगुली उठाते हुए उनका अपमान किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला एंकर को कही ये बातें

कोर्ट के समक्ष शिकायतकर्ता के वकील अधिवक्ता योगेश स्वरूप ने पिछली सुनवाई में कहा था कि 20 नवंबर 2018 को एक शो के दौरान पीड़िता ने फोन पर जनहित से जुड़ा एक सवाल सोमनाथ भारती से पूछा था। इसका जवाब देने के बजाय सोमनाथ भारती ने उनके लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

महिला एंकर का आरोप है कि भारती ने कहा कि वह भाजपा की दलाल हैं और दलाली करती हैं। इस घटना को सभी चैनल पर लाइव देख रहे थे। उनसे कई लोगों ने फोन करके इस बारे में पूछा। उनकी सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स ने कहा कि उनकी काफी बेइज्जती हुई है और वे टीवी एंकर की नौकरी ही क्यों करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें