yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जेवर टोल प्लाजा, जेवर इंटरचेंज, दनकौर व जीरो प्वाइंट पर जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे की प्राइवेट सिक्योरिटी को आदेश दिया कि वो बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को न जाने दें। बताया गया है कि 100 से अधिक लोगों को वापस लौटा दिया गया। वहीं बगैर सीट बेल्ट लगाकर ड्राइव कर रहे कार चालकों को आगे जाने से साफ मना कर दिया। हालांकि सीट बेल्ट लगाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।