CM अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि दिल्ली में 31 मार्च तक सीलिंग नहीं रुकी तो वो अनशन करेंगे..
विज्ञापन
2 of 5
kejriwal
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा है कि सीलिंग के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह ऐलान कि सीलिंग नहीं रूकी तो अनिश्चितकाल तक अनशन करेंगे यह राजनैतिक स्टंट के अलावा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
3 of 5
kejriwal
अनशन की घोषणा व बाद में स्थगित करने की घोषणा से व्यापारी वर्ग आहत हुआ है। कंफेडरेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि दिल्ली के व्यापारियों के साथ केजरीवाल ने विश्वासघात किया है। अनशन करने की घोषणा केजरीवाल का राजनैतिक स्टंट था और केवल व्यापारियों की सहानुभूति लेना था। यह दुखद और शर्मनाक है की व्यापारियों और उनके कर्मचारियों की रोजी-रोटी से जुड़े संवेदनशील मुद्दे के साथ केजरीवाल ने राजनीति की है। व्यापारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। व्यापारियों को धोखा दे रहे है।
4 of 5
kejriwal
खंडेलवाल ने यह भी कहा कि शुक्रवार का पूरा दिन 31 मार्च से अनशन करने पर भ्रम की स्थिति रही। देर शाम यह खबर आई की केजरीवाल अनशन नहीं करेंगे। वो कब, कहां अनशन करेंगे इसपर भी आम आदमी पार्टी चुप्पी साधे रही।
बता दें कर कुछ दिन पहले अमर कालोनी जाकर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के बीच खुली घोषणा की थी की यदि 31 मार्च तक सीलिंग का हल नहीं निकला तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। विधानसभा में भी उन्होंने इस बात को दोराया था।