फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Mon, 07 Dec 2015 02:14 PM IST
सतीश शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
रजघाट गंगापुल पर रविवार सुबह हादसे में वीसी डा. मियां जान खां के साथ जान गंवाने वाले ड्राइवर की पत्नी नूरजहां (24) ने शाम को सुसाइड कर लिया। बेटे के साथ बहू की मौत ने परिजनों को हिलाकर रख दिया। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के गांव बादलपुर निवासी उस्मान (25) भी मोनाड यूनिवर्सिटी के वीसी के साथ घायल हो गया था।
विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

2 of 5
मेरठ में इलाज के दौरान उस्मान ने दम तोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गांव बादलपुर निवासी उस्मान डा. मियां जान खां का ड्राइवर था। उस्मान की मौत की खबर पाकर पत्नी नूरजहां भी मेरठ गई थी। बताया जाता है कि एंबुलेंस से उस्मान का शव मेरठ से बादलपुर लाया जा रहा था। उस समय नूरजहां जेठ के साथ पीछे कार में बैठी थी।
विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

3 of 5
रास्ते में नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मेरठ-हापुड़ रोड पर गांव बिजौली के पास नूरजहां ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है। इस पर चालक ने कार रोकी तो नूरजहां उतरकर सड़क पर खड़ी हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने हापुड़ की तरफ से आ रहे तेल से भरे टैंकर के सामने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

4 of 5
घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उस्मान और नूरजहां के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि नूरजहां पति की मौत का सदमा बरदाश्त नहीं कर पाई। रविवार सुबह कोहरे के कारण हुए हादसे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जब तक पुलिस ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाती तब तक दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

5 of 5
करीब तीन घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घने कोहरे में चालकों को दस मीटर दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। शायद इसी कारण अचानक ट्रक सामने आने पर कार और ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठे और हादसा हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें